फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शिक्षा के साथ संस्कारित होना भी जरूरी: चिन्मयानंद

शिक्षा के साथ संस्कारित होना भी जरूरी: चिन्मयानंद

Tue, 04 Jul 2017 07:59 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा के साथ संस्कारित होना भी जरूरी: चिन्मयानंद
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के बीटीसी विभाग में चल रहे स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुमुक्षु आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि व्यक्ति को शिक्षित होने के साथ संस्कारित होना भी बहुत जरूरी है। संस्कारित व्यक्ति ही जीवन में सार्थकता को प्राप्त कर सफलता के सोपान चढ़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से व्यक्ति में करुणा, दया, मैत्री, भाईचारा की भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण तभी सफल होगा, जब इसके सिद्धांतों का जीवन पर्यंत पालन किया जाए। विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य मनोज वर्मा ने कहा कि स्काउट-गाइड एक साधना है। इससे हम जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं। इससे सेवा भावना का भी विकास होता है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने कहा स्काउट-गाइड मानव मूल्यों का विकास करने में भी समक्ष है। इसे अपने आचरण में उतारना ही सच्चे अर्थों में प्रशिक्षण है।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने तंबू निर्माण, बिना बर्तन के भोजन बनाने, नाटक, कैंप फायर का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक करुण पांडेय, कंचन मिश्रा, विभाग प्रभारी डॉ. मनोज मिश्रा, संतोष पांडेय, डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. अमीर सिंह, श्रीकृष्ण यादव, गौरव शर्मा, अमिता रस्तोगी, अरविंद शुक्ला, बलराम वाजपेयी, पवन, मुकेश, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed