{"_id":"594927eb4f1c1b8f148b4609","slug":"121497966571-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल इंप्रूवमेंट\/कंपार्टमेंट आवेदन की तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट आवेदन की तिथि घोषित
Updated Tue, 20 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट आवेदन की तिथि घोषित
दस जुलाई की रात 12 बजे तक आनलाइन भरें जाएंगे परीक्षा फार्म
10 से 20 जुलाई तक होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2017 की हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि घोषित कर दी गई है। इस संबंध में सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर 10 जुलाई को रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए वेबसाइट खोल दी गई है। संबंधित छात्र-छात्राएं पंजीयन के लिए अपने कॉलेज प्रधानाचार्य से संपर्क कर निर्धारित शुल्क 256.50 रुपये और प्रार्थना पत्र के साथ अंकपत्र की छाया प्रति के साथ जमा कर दें। संबंधित प्रधानाचार्य सभी आवेेदनकर्ताओं का शुल्क एक मुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करेंगे। डीआईओएस ने बताया कि प्रधानाचार्य संबंधित छात्र-छात्रा का अनुक्रमांक और इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले विषय आदि की जानकारी विद्यालय पासवर्ड से वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड करेंगे।
डॉ. वर्मा ने बताया कि इंप्रूवमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण विषय और कंपार्टमेंट के अंतर्गत अनुत्तीर्ण दो विषयों में से किसी एक विषय की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट के लिए अर्ह परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 से 20 जुलाई तक प्रधानाचार्यों द्वारा कराई जाएंगी। संबंधित छात्र-छात्राएं अपने प्रधानाचार्य से संपर्क स्थापित कर आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हों। डीआईओएस ने कहा कि परीक्षा के बाद प्रधानाचार्य आंतरिक मूल्यांकन की विषयवार सूची क्षेत्रीय सचिव कार्यालय को 25 जुलाई तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।