फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   12 wards, 105 candidates emerged for the second day

12 वार्डों के लिए दूसरे दिन उभरे 105 उम्मीदवार

Wed, 07 Oct 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 07 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
12 wards, 105 candidates emerged for the second day
पंचायत चुनाव के तहत तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को उम्मीदवारी के पर्चे दाखिल करने की प्रत्याशियों में होड़ लगी रही। कटरा-खुदागंज, जैतीपुर, निगोही और तिलहर विकास खंड से संबद्ध जिला पंचायत के 12 वार्डों के लिए दूसरे दिन 105 नए उम्मीदवार उभरकर सामने आए। इन्हें मिलाकर संबंधित वार्डों में प्रत्याशियों की संख्या बढ़कर 261 हो गई। इस बीच, ब्लॉक मुख्यालयों पर बीडीसी की 294 सीटों के लिए दूसरे दिन 926 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

बीडीसी के लिए दूसरे दिन कराए गए नामांकनों के बाद चारों विकास खंडों में प्रत्याशियों की कुल संख्या 1853 हो गई है। बीडीसी के सर्वाधिक 305 पर्चे निगोही ब्लॉक मेें और सबसे कम 156 कटरा-खुदागंज ब्लॉक में जमा हुए। 287 नामांकनों के साथ जैतीपुर ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा जबकि 179 नामांकनों के साथ तिलहर विकास खंड अंतिम स्थान पर रहा। हालांकि, कुल नामांकनों के लिहाज से जैतीपुर सबसे ऊपर रहा। वहां 555 नामांकन हुए जबकि निगोही में 551, कटरा-खुदागंज में 391 और तिलहर ब्लॉक में 356 नामांकन प्राप्त हुए। इस दौरान कलक्ट्रेट सहित चारों विकास खंड कार्यालयों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही।
विज्ञापन


ढोल-बाजे के साथ प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
जिला पंचायत सदस्य पद के तमाम प्रत्याशी खामोशी के साथ नामांकन कराने कलक्ट्रेट पहुंचे तो कई उम्मीदवार ढोल-बाजों पर थिरकते समर्थकों का काफिला लेकर कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। इस लिहाज से सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के भाई तौकीर खां उर्फ पप्पी का जुलूस काफी आकर्षक रहा। तिलहर तृतीय वार्ड 22 से उनका नामांकन कराने के लिए जिलाध्यक्ष तनवीर खां समेत जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, नगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, हिमांशु बाजपेयी, ओम गुप्ता, नगरपालिका के वार्ड मेंबर सरताज खां आदि पुलिस के सुरक्षा घेरे की परवाह किए बगैर आरओ दफ्तर तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा समर्थित सुनील सिंह का जैतीपुर प्रथम वार्ड 23 से नामांकन कराने के लिए भाजपा नेता जेपीएस राठौर और निगोही प्रथम वार्ड 13 से आशीष अवस्थी का नामांकन कराने के लिए इसी पार्टी के विनोद अवस्थी उनके साथ रहे। बसपा के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, मंडल कोआर्डिनेटर रामलड़ैते कनौजिया, जोन कोआर्डिनेटर दिनेश सिंह, बसपा नेता डॉ. भरत पटेल आदि ने खुदागंज प्रथम वार्ड 17 से पार्टी समर्थित विजय कुमार, खुदागंज द्वितीय वार्ड 18 से मुनारा बेगम और खुदागंज तृतीय से अवधेश गौतम का पर्चा दाखिल कराया।
खुदागंज द्वितीय से कांग्रेस समर्थित प्रेमलता गंगवार के नामांकन के दौरान निर्वाचन क्षेत्र पर मजबूत पैंठ रखने वाले पार्टी के जिला महासचिव विश्वदीप अवस्थी प्रत्याशी का मनोबल बढ़ाने के लिए साथ रहे। इनके अतिरिक्त भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव और शबाना बेगम ने तिलहर तृतीय वार्ड 22 से, रामरतन सोनी और जितेंद्र कुमार ने निगोही प्रथम वार्ड 13 से, सगीर ने तिलहर प्रथम वार्ड 20 से, रीना देवी और गुड्डी देवी ने जैतीपुर द्वितीय वार्ड 24 से, दुर्वासा सिंह ने तिलहर द्वितीय वार्ड 21 से, हृदयेश ने तिलहर तृतीय वार्ड 22 से पर्चे दाखिल किए।
जिला पंचायत के वार्ड वार नामांकन
------------------------------------------
    स्थान                   वार्ड           नामांकन
0 निगोही प्रथम              13             08
0 निगोही द्वितीय             14             02
0 निगोही तृतीय              15             02
0 कटरा-खुदागंज प्रथम       17             06
0 कटरा-खुदागंज द्वितीय      18             12
0 कटरा-खुदागंज तृतीय       19             11
0 तिलहर प्रथम               20             06
0 तिलहर द्वितीय              21             14
0 तिलहर तृतीय               22             17
0 जैतीपुर प्रथम               23              11
0 जैतीपुर द्वितीय              24              10
0 जैतीपुर तृतीय               25              06
बीडीसी के ब्लॉक वार नामांकन: एक नजर  
-----------------------------------------
  विकास खंड          कुल पद           नामांकन
0 कटरा-खुदागंज         69                235
0 जैतीपुर                69                268
0 निगोही                85                246
0 तिलहर                71                177


मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएम शुभ्रा सक्सेना ने मतदान तिथियों के दिन संबंधित विकास खंडों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। डीएम के अनुसार विकास खंड सिंधौली, बंडा, खुटार व पुवायां में नौ अक्तूबर को, मदनापुर, ददरौल, कांट व भावलखेड़ा में 13 अक्तूबर को, खुदागंज, जैतीपुर, निगोही व तिलहर में 17 अक्तूबर को और तिलहर, जलालाबाद, मिर्जापुर व कलान ब्लॉक क्षेत्र में 29 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।




80 सीटों के लिए कराया नामांकन
निगोही। विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य बीडीसी के पद पर 80 सीटों पर पर्चे दाखिल किए। इनमें एससी के 93, 264 ओबीसी, 176 सामान्य पर्चे दाखिल किए गए। आज कुल 233 महिलाओं ने नामांकन कराया। वार्ड सं0 22 संडाखास में सबसे अधिक 13 नामांकन कराये गये। वार्ड सं0 13 भटपुरा मिश्र और वार्ड सं0 16 अजीजपुर में 2-2 प्रत्याशियों ने ही नामांकन कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed