{"_id":"5c6172cdbdec22739d537f8a","slug":"11549890253-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरे दो सांड़, दो घंटे चला रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरे दो सांड़, दो घंटे चला रेस्क्यू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझिगवां/पुवायां। सोमवार दोपहर गांव बनिगवां में दो सांड़ लड़ते हुए कुएं में जा गिरे। गांव के लोगों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल दोनों को कुएं से बाहर निकाला।
सोमवार को गांव बनिगवां निवासी कुंवरपाल के घर के सामने कुएं के पास दो सांड़ लड़ने लगे और कुएं में जा गिरे। लोगों ने सांड़ों को कुएं में गिरते देखा तो खलबली मच गई। गांव के तमाम लोग मौके पर आए और सांड़ों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कुआं काफी गहरा होने के कारण प्रयास सफल नहीं हो सका। इसके बाद रस्सियों के सहारे चार युवक कुएं में उतरे और एक सांड़ को रस्सी से बांधा, इसके बाद कुएं के ऊपर खड़े लोगों ने सांड़ को बाहर खींचा। इसके बाद दूसरे सांड़ को भी बाहर निकाला गया। सांड़ों को बाहर निकालने के बाद निजी डॉक्टर को बुलाकर दोनों का उपचार कराया गया। गांव के लोगों ने बताया कि गांव के आसपास तमाम पशु घूम रहे हैं।