{"_id":"5b58c4d34f1c1bc6508b6e2b","slug":"11532544211-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबेटी हटी, अनिल बने नए चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबेटी हटी, अनिल बने नए चेयरमैन
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबेटी हटी, अनिल बने नए चेयरमैन
सहकारी गन्ना विकास समिति पुवायां की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पास
कुल नौ संचालकों में सात रहे बैठक में मौजूद, दो अनुपस्थित
फोटो-23,
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। सहकारी गन्ना विकास समिति पुवायां की बैठक में वर्तमान अध्यक्ष रामबेटी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। इस दौरान वह मौजूद नहीं रहीं। इसके तुरंत बाद अनिल गुप्ता को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुन लिया गया।
बताते चलें कि सहकारी गन्ना विकास समिति पुवायां के नौ संचालकों में सात ने दो जुलाई को डीएम अमृत त्रिपाठी को पत्र देकर अध्यक्ष रामबेटी पर अविश्वास जताते हुए बैठक बुलाए जाने की मांग की थी। डीएम ने इसी दिन समिति की बैठक 25 जुलाई को समिति परिसर में ही बुलाए जाने और अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके लिए जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाठक को नोडल अधिकारी बनाया गया था।
बुधवार को समिति में आयोजित बैठक में वर्तमान सभापति रामबेटी और संचालक रामसरन सिंह अनुपस्थित रहे। सात संचालक अनिल गुप्ता, दंगल सिंह, विमलेशचंद्र गुप्ता, गयादीन, आनंद प्रकाश, प्रदीप यादव और विद्योत्तमा दीक्षित ने बैठक में भाग लिया। बैठक में मौजूद सभी सात संचालकों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। सहकारी समिति अधिनियम के तहत अविश्वास प्रस्ताव से अध्यक्ष के हटने के तत्काल बाद नया अध्यक्ष चुना जाता है। इस कारण नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई। उपाध्यक्ष दंगल सिंह ने अनिल गुप्ता को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका अन्य सदस्यों ने अनुमोदन कर दिया। नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद जिला कृषि अधिकारी ने अनिल गुप्ता को अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की और उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन
अनिल गुप्ता के सभापति बनने पर खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, देवेंद्र अवस्थी, कृपाल सिंह, ज्ञानेश दीक्षित, सत्यप्रकाश शुक्ला, संजीव बंसल, संचित सिंह सहित तमाम लोगों ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वह सभी संचालकों के सहयोग से किसान हित में काम करेंगे।