{"_id":"5b561eee4f1c1b48748b6926","slug":"11532370670-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज जमीन पर काबिज लोगों को हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज जमीन पर काबिज लोगों को हटाया गया
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-35,जलालाबाद में जेसीबी से हटवाया जा रहा अवैध अतिक्रमण
फोटो-36,जलालाबाद में कार्रवाई के दौरान देखने वाले लोगो की भीड़
कॉलेज की जमीन पर काबिज लोगों को हटाया गया
अवैध रूप से बनी दुकानों को जेसीबी से ढहाया
कार्रवाई से मचा हड़कंप, कुछ लोगों से हुई झड़प
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। सोमवार को प्रशासन ने कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के सामने कब्जाई गई कॉलेज की जमीन को खाली करवाने के लिए अभियान चलाया और वहां बनी दुकानों को बलपूर्वक ढहा दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार अपना सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे। हालंाकि यह कार्रवाई आधे कब्जेदारों के खिलाफ की गई, जिसको लेकर लोग विरोध जता रहे थे।
हाईवे पर कॉलेज की करीब तीन सौ मीटर से ज्यादा जमीन रोड साइड में है। इस पर तमाम दबंग टीन, लकड़ी के खोखे व अस्थायी आवास बनाकर कब्जा किए हुए हैं। कई बार की शिकायतों के बाद सोमवार को तहसीलदार इरफान उल्ला खां, ईओ डीएस वर्मा, कोतवाल इंद्र कुमार पुलिस फोर्स व पालिका कर्मियों के साथ वहां पहुंचे और कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान मुख्य चौराहे के पास से कॉलेज गेट तक रखे तीन दर्जन से ज्यादा खोखे व अस्थाई आवासों को जेसीबी से ढहाने के बाद यह अभियान रोक दिया गया, जबकि गेट के आगे इसी कॉलेज की जमीन पर अभी भी तमाम खोखे व अस्थायी आवास के रूप में अतिक्रमण मौजूद है। अभियान के आगे न बढ़ने से कार्रवाई की जद में आए दुकानदार प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहे है। उनका कहना है कि उनकी तरह ही अवैध रूप से काबिज अन्य पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में पूछने पर ईओ डीएस वर्मा ने बताया कि जिन कब्जेदारों के खिलाफ नोटिस जारी करने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। शेष कब्जेदारों को शीघ्र नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।
----------