{"_id":"5b53771b4f1c1b6f548b5ded","slug":"11532196635-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधे किसानों से खरीदा 53 लाख मीट्रिक टन गेहूं: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधे किसानों से खरीदा 53 लाख मीट्रिक टन गेहूं: योगी
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीधे किसानों से खरीदा 53 लाख मीट्रिक टन गेहूं: योगी
सपा सरकार में होती थी सिर्फ सात लाख मीट्रिक टन खरीद
जातिवाद, मजहब की दीवारें तोड़कर काम कर रही सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार में दलाल और बिचौलिए हाबी थे। भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों की आमदनी डेढ़ से दोगुनी होती थी। गेहूं, धान की उपज सीधे सरकार खरीदती है। गन्ना किसानों को माफिया राज से मुक्ति मिली है। योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने इस साल प्रदेश के किसानों से सीधे 53 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की। भुगतान उनके खातों में भेजा गया। सपा सरकार में सात लाख टन गेहूं से ज्यादा खरीद कभी नहीं हुई। किसानों की उपज बिचौलिए खा रहे थे। पिछले साल किसानों से 37 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था।
सीएम ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा किसान यूपी में हैं। शाहजहांपुर क्रांतिकारियों की धरती होने के साथ गन्ना, धान, गेहूं की सबसे बड़ी मंडी भी है। हमारी सरकार ने किसान को सीधा लाभ देने का काम किया है। किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कई योजनाएं चालू की गई हैं। पहली बार उत्तर प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी गई। इससे करीब 2 करोड़ 33 लाख किसानों को लाभ मिला। 2022 तक प्रदेश के हर गरीब को धत मुहैया कराने के लिए हम काम कर रहे हैं। अब तक सीतापुर में 71 हजार, हरदोई में 31 हजार, लखीमपुर खीरी में 41 हजार आवासहीन गरीबों को आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं। आजादी के बाद पहला मौका है जब केंद्र और प्रदेश सरकार के एजेड़े में गांव, गरीब और किसान को शामिल किया गया है। हमारी सरकार ने विकास और कल्याणकारी योजनाओं में जातिवाद-मजहब की दीवारों को तोड़ने का काम किया है।