फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क हादसों में 11 लोग घायल, सात गंभीर

सड़क हादसों में 11 लोग घायल, सात गंभीर

Sun, 08 Apr 2018 07:24 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में 11 लोग घायल, सात गंभीर
शाहजहांपुर/ पुवायां। चौक कोतवाली क्षेत्र में बरेली मोड़ के पास शनिवार रात ट्रक की चपेट में आकर स्कूटर सवार दो लोग घायल हो गए। वहीं पुवायां में रविवार दोपहर बड़ागांव के पास अनियंत्रित टेंपो पलट गया। इससे टेंपो सवार नौ यात्री घायल हो गए। गंभीर घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के निशातगंज निवासी 35 वर्षीय सतीश कुमार अपने साथी 32 वर्षीय संजय कुमार के साथ बरेली में पेंटिंग का काम निपटाकर शनिवार रात स्कूटर से लखनऊ जा रहे थे। रात 10:30 बजे दोनों लोग जैसे ही बरेली मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, पुवायां में रविवार दोपहर 12 बजे एक टेंपो पुवायां से सवारियां भरकर शाहजहांपुर जा रहा था। टेंपो चालक ने 13 यात्री बैठा रखे थे। टेंपो बड़ागांव के पास पहुंचने पर अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गया। टेंपो पलटने ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने टेंपो को सीधा किया और यात्रियों को बाहर निकाला। कम घायल हुए चार यात्रियों ने बड़ागांव में ही निजी डॉक्टर से इलाज कराया और घर चले गए। गंभीर घायल गांव ककरौआ जप्ती निवासी रामनिवास, लालपुर निवासी जसवंत, पुवायां के मोहल्ला कसभरा मिशन निवासी माया प्रकाश और उनका नौ वर्षीय पुत्र कृष्णा, शाहजहांपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी चालक केशव को पुवायां के सरकारी अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed