{"_id":"5ac118fd4f1c1b95618b4d96","slug":"11522604285-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने पर झूमा मसीह समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने पर झूमा मसीह समाज
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 01 और 02 में
प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने पर झूमा मसीह समाज
ईस्टर संडे पर निकाले गए जुलूस, गिरिजाघर में हुई प्रार्थना
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में मसीह समाज ने ईस्टर संडे मनाकर गीत गाए। इस अवसर पर नगर में कई क्षेत्रों से सुबह जुलूस निकाले गए और उसके बाद गोविंदगंज स्थित सेंटल मैथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
चर्च में मुख्य पादरी अशोक श्रेष्ठा ने कहा कि प्रभु यीशु का पुनर्जन्म संपूर्ण मानवजाति की रक्षा और उन्हें प्रेम और शांति का पैगाम देने के लिए हुआ। हमें प्रभु के वचनों के अनुसार ही जीवन व्यतीत करना चाहिए। यीशु का पुनर्जन्म किसी एक वर्ग विशेष के लिए नहीं, अपितु संपूर्ण मानवजाति की रक्षा के लिए हुआ। उन्होंने हमेशा दीन-दुखियों की मदद के साथ प्रत्येक जरूरतमंद की सहायता करने और आपस में प्रेम का संदेश दिया। इससे पूर्व पादरी अतुल जेनवियर ने बाइबिल का पाठकर सभी को बधाई दी।
इससे पूर्व सुबह तड़के से ही जुलूस निकलने शुरू हो गए थे। चर्च कंपाउंड से अजय सिंह, एनटीआई से डॉ. आशीष मैसी, हथौड़ा से जॉनसन सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकाले गए। चर्च में प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की खुशी में मिष्ठान और केक भी बांटा गया। आयोजन में एनटीआई निदेशक डॉ. आशीष मैसी, आरएन महंत, अभिषेक श्रेष्ठा, अजय सनवालिया, हनी सनवालिया, विजय सिंह, सुनीता सिंह, एन महंत, साहिल, समर्थ, अनिल दास आदि का योगदान रहा।