{"_id":"5ab65ff34f1c1b8f778b7322","slug":"11521901555-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू खरीद का भुगतान नहीं करने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू खरीद का भुगतान नहीं करने पर रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Sat, 24 Mar 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
potato
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बहादुरापुर बुजुर्ग निवासी प्रतिपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2016 में शंकर भवन मालवीय नगर बुलंदशहर के अतुल शर्मा, मोइनुद्दीन और सर्वजीत वर्मा उसे मिले। उक्त ने बताया कि वह अपना बीज देकर खेती कराते हैं और आलू का आधा भुगतान भी बुवाई के समय ही कर देते हैं। शेष राशि का भुगतान फसल तैयार होने पर किया जाता है। उसने उक्त की बात मान ली और आलू की खेती की। फसल तैयार होने पर 29 मार्च 17 को आरोपी उसके पास आए और 23.93 लाख रुपये काट कर शेष राशि 12.27 लाख का चेक काटकर दे गए।
विज्ञापन
उसने चेक को खाते में लगाया तो पर्याप्त राशि न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके बाद कई बार मांगने के बाद भी आरोपियों ने भुगतान नहीं किया। उक्त लोगों ने क्षेत्र के कई किसानों से ठगी की है और चार से पांच करोड़ रुपये का आलू भुगतान नहीं किया है। 10 दिसंबर 17 को उक्त ने उसे रुपये देने इंकार कर दिया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अतुल शर्मा, मोइनुद्दीन और सर्वजीत वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन