{"_id":"593b7b584f1c1bad6c8b4568","slug":"11497070424-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में वसंतराम ने पाया जिले में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में वसंतराम ने पाया जिले में पहला स्थान
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल का परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। परीक्षाफल घोषित होते ही छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। खुशी से उछलते-कूदते विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ मिठाई बांटकर और गले मिलकर खुशी का इजहार किया, वहीं मोबाइल से घरवालों को सूचना देकर ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया। स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। हाईस्कूल में एसपी कॉलेज के छात्र वसंतराम ने 91.67 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला, इस्लामिया इंटर कॉलेज के छात्र उदितराज तंतवार और सरस्वती विद्या मंदिर तिलहर के मोहित पटेल ने 90.33 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से जिले में दूसरा, एसपी कॉलेज के छात्र आशीष और एमके इंटर कॉलेज कंधरपुर बंडा की श्रुति देवी ने 89.67 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से जनपद में तीसरा स्थान हासिल किया।
परीक्षाफल जानने के लिए प्रधानाचार्यों ने छात्र-छात्राओं को स्कूल में ही बुलाना शुरू कर दिया था। कंप्यूटर पर रिजल्ट की जानकारी लेने को उत्सुकता भी खूब दिखी। जैसे-जैसे रिजल्ट सामने आता जा रहा था, वैसे-वैसे माहौल खुशनुमा होता जा रहा था। प्रधानाचार्यों ने भी स्कूल में मिठाई मंगाकर बच्चों का मुंह मीठा कराया। रिजल्ट की जानकारी मिलने के बाद छात्र-छात्राएं घरों को रवाना हो गए। घरों में भी खुशियां मनाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मंदिरों में प्रसाद चढ़ाने के लिए भीड़ जुटती रही।