फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सवर्ण स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ताओं ने किया मौन प्रदर्शन

सवर्ण स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ताओं ने किया मौन प्रदर्शन

Sun, 30 Dec 2018 06:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
सवर्ण स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ताओं ने किया मौन प्रदर्शन
सवर्ण स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ताओं ने किया मौन प्रदर्शन
विज्ञापन


शाहजहांपुर। जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें ज्ञापन दिए जाने का प्रशासन के स्तर से समय नहीं दिलाए जाने के विरोध में सवर्ण स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांधकर रविवार को नगर निगम परिसर स्थित शहीद प्रतिमाओं के समक्ष मौन प्रदर्शन कर धरना दिया। इससे पहले सभा में वक्ताओं ने कहा कि दलित तुष्टीकरण के प्रयास में जुटी योगी सरकार सवर्णों के हितों से जुड़े मुद्दों पर न तो विचार करना चाहती और न हीं कोई बात और इसीलिए मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं मिला।
मंच के जिला अध्यक्ष बीडी शर्मा ने सवर्णों के हित सुरक्षित रखने और दलित संशोधित अधिनियम-2018 पर प्रदेश सरकार की राय जानने के लिए प्रशासन से दस दिन पहले मुख्यमंत्री से समय दिलाने का अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि बीते दिन दोबारा मांग पत्र दिए जाने पर भी समय नहीं दिया जाना शासन-प्रशासन की दमनकारी नीति का परिचायक है। महासचिव अनुपम मिश्र ने कहा राजनेताओं की सवर्ण समाज से बढ़ती दूरी उन्हें लोकसभा के चुनाव में सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ कर्मचारी नेता बीएस त्रिवेदी, इंटक के जिला अध्यक्ष पवन सिंह, कीर्तिमान प्रकाश च्यवन आदि ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर संयोजक अपूर्व अग्निहोत्री, देवेश त्रिपाठी, अमित बाजपेयी, सौरभ शुक्ला, जेबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed