{"_id":"5c24e589bdec2256bb25168e","slug":"111545921929-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से युवक की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फिसलने से युवक की मौके पर ही मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां(शाहजहांपुर)। खाद लेने जा रहे एक युवक की बाइक कुत्ते को बचाने में फिसल जाने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह हेलमेेट नहीं लगाए था।
पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव कोहरा निवासी रमाकांत मिश्रा का 20 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार बृहस्पतिवार को बाइक से खाद लेने पुवायां जा रहा था। गांव नवाबपुर गंगा के पास अचानक एक कुत्ते के सामने आ जाने पर उसने बाइक को रोकने का प्रयास किया, जिस कारण बाइक फिसल गई और नितिन रोड पर जा गिरा। आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, लेकिन इस बीच युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को पुवायां सीएचसी लाई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक के पास से मिले मोबाइल से कॉल करने पर उसके नाम और पते के बारे में जानकारी हो सकी। नितिन के घर सूचना दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते पुवायां पहुंचे। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।