फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सीतापुर-बालामऊ पैसेंजर लेट, यात्रियों ने काटा हंगामा

सीतापुर-बालामऊ पैसेंजर लेट, यात्रियों ने काटा हंगामा

Mon, 03 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर-बालामऊ पैसेंजर लेट, यात्रियों ने काटा हंगामा
सीतापुर-बालामऊ पैसेंजर लेट, यात्रियों ने किया हगामा
विज्ञापन

न तो टिकट वापस किया गया और न ही मिली शिकायत पुस्तिका
रोजा से इंजन आने के बाद देरी से रवाना हो पाईं दोनों ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/रोजा। सीतापुर और बालामऊ पैसेंजर ट्रेनें सोमवार को निर्धारित समय से देरी से चलने पर यात्रियों का गुस्सा भड़क गया। टिकट वापास नहीं करने और शिकायत पुस्तिका नहीं देने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। रोजा से जल्द इंजन आने का भरोसा देकर बमुश्किल यात्रियों को शांत किया। सीतापुर पैसेंजर सवा दो घंटे और बालामऊ पैसेंजर ढाई घंटा बाद रवाना हुई।

शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच से पैसेंजर ट्रेन सीतापुर के लिए सोमवार सुबह सात बजे रवाना होती है। इस वजह से यात्री समय से पहले बोगी में बैठ गए। इस ट्रेन के रवाना होने के बाद बालामऊ पैसेंजर ट्रेन के जाने का समय 8:15 बजे है लेकिन निर्धारित समय पर ट्रेन रवाना नहीं होने पर यात्री, खासकर महिलाएं और बच्चे परेशान होने लगे। इस पर यात्री स्टेशन अधीक्षक के पास पहुंचे और टिकट वापस करने को कहा लेकिन टिकट वापस नहीं किया गया और न ही शिकायत पुस्तिका दी गई। इतने पर यात्रियों का गुस्सा और बढ़ गया। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रोजा से इंजन आने में देरी हो रही है, इस वजह से दोनों ट्रेनें लेट हो रही हैं। जल्द ही इंजन आने वाला है आप लोग धैर्य रखें। बमुश्किल लोग शांत हुए। इसके बाद करीब 8:30 बजे सीतापुर पैसेंजर ट्रेन का इंजन पहुंचा, तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। ट्रेन को यहां से 9:15 बजे रवाना किया जा सका। वहीं बालामऊ पैसेंजर ट्रेन के लिए इंजन 45 मिनट देरी से पहुंचा। इस ट्रेन को 10:45 बजे रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed