फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अमर उजाला फाउंडेशन की पहल:

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल:

Mon, 01 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल:
स्वैच्छिक रक्तदान कर बन गए महादानी
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल:
डीएफओ, सीएमओ, सीएमएस ने किया कैंप का शुभारंभ
फोटो-01 से 19 तक
शाहजहांपुर।
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ डीएफओ गोपाल ओझा, सीएमओ डॉ. आरपी रावत, सीएमएस डॉ. एमपी गंगवार ने संयुक्त रूप से किया। सुबह 10 से दो बजे तक चले रक्तदान शिविर में महादानियों ने रक्तदान किया। 10 लोगों ने इमरजेंसी के समय जरूरत पड़ने पर रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया। इधर, लायंस पर्ल के कैंप में लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के लिए अधिकारियों ने अमर उजाला की पहल की प्रशंसा की।
रक्तदान को लेकर युवाओं में खास उत्साह रहा। कई दंपति भी रक्तदान करके महादानियों की कतार में शामिल हुए। रक्तदान करने वाले रुद्रांशी शुक्ला, सुधीर दीक्षित, सुधांशु मिश्रा, नूतन द्विवेदी, अजय कुमार सिंह, अरुण अवस्थी, संदीप मिश्रा, सुदीप शुक्ला, सांची शुक्ला, अरुण अवस्थी, सुबोध दीक्षित, रविकांत गुप्ता, आरेंद्र सिंह, जीशान, मोहम्मद नईम को डीएफओ गोपाल ओझा, सीएमओ डॉ. आरपी रावत, सीएमएस डॉ. एमपी गंगवार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

लायंस क्लब पर्ल के निदान पैथालॉजी में आयोजित रक्तदान कैंप में लोगों ने रक्तदान किया। ताबिश हाशमी, अमित सिंह, राहुल कंचन, विवेक गुप्ता, हरगोविंद मिश्रा, मिर्जा जीनत, आशीष अरोड़ा, दिनेश चड्ढा, लक्ष्य चड्ढा, प्रशांत सिंह, संजय सेठी, शुभम शुक्ला, अंकुर, आकाश कश्यप, हिमांशु अरोड़ा, अंकुर मिश्रा, विशाल मिश्रा, रवनीत कौर, लवली विज, संजीत कौर, सरनजीत कौर, हरप्रीत बावा, ऋषि कपूर, राजीव खन्ना, डॉ. बावा सिंह रक्तदान कर महादानी बने। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा, डॉ. दीप्ति दीक्षित, मनोज खुराना, जगजीत सिंह माटा, डॉ. रजत अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह आदि का योगदान रहा। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक के पैथालॉजिस्ट डॉ. सहाबत हुसैन, महेंद्र त्रिपाठी, रजनीश कुमार, छाया सक्सेना, राजेश, संदीप, सतेंद्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नव दंपतियों ने उत्साह के साथ किया रक्तदान
फोटो-12, 13, 14, 15
रक्तदान शिविर में नव दंपतियों ने भी उत्साह के साथ रक्तदान किया। अरुण अवस्थी ने अपनी पत्नी सांची अवस्थी और सुधांशु मिश्रा ने अपनी पत्नी नूतन द्विवेदी मिश्रा के साथ शिविर में रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। शिविर में उपस्थित सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने नव दंपतियों की प्रशंसा की। डॉ. सहाबत हुसैन ने रक्तदान से होने वाले फायदों के बारे में लोगों को बताया। समझाया कि एक यूनिट रक्त किस प्रकार से चार लोगों की जान बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed