फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बैशाखी पर निकाली गई कीर्तन यात्रा

बैशाखी पर निकाली गई कीर्तन यात्रा

Sat, 14 Apr 2018 07:40 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
बैशाखी पर निकाली गई कीर्तन यात्रा
फोटो-21,मकसूदापुर से निकाली गई कीर्तन यात्रा में करतब दिखाते गतका पार्टी के कलाकार
विज्ञापन

फोटो-22,कीर्तन यात्रा में शामिल पंच प्यारे के प्रतिरूप
बैसाखी पर निकाली गई कीर्तन यात्रा
गतका पार्टी ने करतब दिखाकर लूटी वाहवाही
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा।
बैसाखी पर शनिवार को गांव मकसूदापुर स्थित गुरुद्वारा से कीर्तन यात्रा निकाल कर खालसा सर्जना दिवस मनाया गया। यात्रा का तमाम स्थानों पर स्वागत कर प्रसाद वितरित किया गया।

कीर्तन यात्रा में एक बस को फूलों से सजाकर उस पर गुरुग्रंथ साहब को विराजमान किया गया था। कीर्तन यात्रा में सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। पीछे तमाम वाहनों में बैठे लोग गुरू महिमा का गुणगान करते हुए चले रहे थे। गांवों में संगत ने गुरु जी के दीवान के समक्ष मत्था टेककर पुण्य लाभ अर्जित किया। कीर्तन यात्रा मकसूदापुर से गांव अजमतपुर, बंडा, मोहद्दीनपुर, पूर्वी नवदिया बंकी, पश्चिमी नवदिया बंकी, गहलुईया, बरीबरा, गौशाला, मरौरी, शीतलपुर, मरौरी, बिलसंडा होते हुए वापस मकसूदापुर आकर समाप्त हुई। कीर्तन यात्रा में पंजाब से आए बाबा विधिचंद गतका अखाड़ा सूर सिंह के मास्टर गुरमेल सिंह ढिल्लो ने अपनी टीम के साथ गतका, तलवार आदि से करतब दिखाकर संगत की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed