फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   निजी स्कूलों ने संभाली ओडीएफ की कमान

निजी स्कूलों ने संभाली ओडीएफ की कमान

Mon, 09 Apr 2018 09:04 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों ने संभाली ओडीएफ की कमान
फोटो- 11, 12, 13 में
विज्ञापन


निजी स्कूलों ने संभाली ओडीएफ की कमान
डीएम के निर्देश पर विकास खंडों में चला जागरूकता अभियान
विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और रैलियों से किया जागरूक


अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
गांवों को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) कराने के लिए जोर-जबरदस्ती से अपेक्षित परिणाम न मिलने पर अब डीएम ने निजी स्कूलों का सहयोग लेना शुरू किया है। इंग्लिशमीडियम स्कूलों को अलग-अलग विकास खंडों के गांव सुपुर्द कर दिए गए हैं। इन स्कूलों के विद्यार्थी गांववालों को स्वच्छता का महत्व समझाकर खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित करने में रुचि ले रहे हैं। कभी नुक्कड़ नाटक तो कभी जागरूकता रैली निकाल रहे हैं।

तक्षशिला ने लालपुर में चलाया अभियान
तक्षशिला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ददरौल ब्लाक के गांव लालपुर में ग्रामीणों को ओडीएफ के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया। डोर-टु-डोर महिलाओं से संपर्क कर खुले में शौच न करने का भी संदेश दिया। इस दौरान स्कूल निदेशक अरुण खंडेलवाल और प्रबंधक राज कुमार खंडेलवाल की ओर से प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा ने शिक्षिका चेताली सहाय, मोनिका कश्यप आदि के साथ महिलाओं और लड़कियों को तौलिया, सेनेटरी नैपकिन, साबुन, टूथ पेस्ट, बु्रश भी वितरित किए।
विज्ञापन


कनौजिया स्कूल ने ददरौल में निकाली रैली
डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य आरडी अग्रवाल के मार्गदर्शन में ददरौल में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उप प्रधानाचार्य अमित चंदेल के नेतृत्व में शिक्षिका शिवा वैश्य और अफसर अली ने छात्र-छात्राओं के साथ गांव वालों को खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
ताहरपुर पहुंचे बीएस के विद्यार्थी
स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) की सफलता के लिए बीएस पब्लिक स्कूल की छात्र-छात्राओं ने विकास खंड कांट के गांव ताहरपुर में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में गौरव त्रिवेदी, आलोक पाठक, राधा वर्मा, कंचन श्रीवास्तव आदि का योगदान रहा।
000000000000000
जौराभूड़ में भी किया जागरूक
डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली ने ओडीएफ अभियान को सफल बनाने के लिए विकास खंड मदनापुर के गांव जौराभूड़ विद्यार्थियों की टीम भेजी। यहां विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत अधिकारी ध्रुव पांडेय, स्कूल स्टाफ शैलजा मिश्रा, सौरभ शर्मा, अनीता त्रिवेदी आदि के साथ ओडीएफ पर बल दिया।


भैसटा कलां में भी चला अभियान
डान एंड डोना कान्वेंट स्कूल की ओर से विकास खंड कांट के गांव भैसटा कलां में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से शौचालय बनवाने का आग्रह किया। ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक पांडेय, प्रधान धर्मेंद्र सिंह, शिक्षक सुबोध शुक्ला, खुशहाल सिंह, मोहित आनंद, संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed