फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बोर्ड का मूल्यांकन पूरा, आज से शुरू होगा नवीन सत्र

बोर्ड का मूल्यांकन पूरा, आज से शुरू होगा नवीन सत्र

Sun, 01 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड का मूल्यांकन पूरा, आज से शुरू होगा नवीन सत्र
बोर्ड का मूल्यांकन पूरा, आज से शुरू होगा नवीन सत्र
विज्ञापन

शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन आखिर पूरा हो ही गया। एक-दो केंद्रों पर छुटपुट बंडलों की शेष कापियों का मूल्यांकन सोमवार दोपहर तक पूरा होने का अनुमान है।

यहां बता दें कि परिषद ने इंटर के मूल्यांकन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में 168436, इस्लामिया इंटर कॉलेज में 171790, एसपी कॉलेज में 145960 और एबी रिच इंटर कॉलेज में 128595 उत्तर पुस्तिकाओं समेत कुल 614781 कापियां मूल्यांकन के लिए भेजी थीं। पहले कुछ दिनों वित्तविहीन शिक्षक महासभा के विरोध के चलते मूल्यांकन कार्य काफी प्रभावित हुआ, लेकिन बहिष्कार खत्म होने के लिए परीक्षकों ने काम को अंजाम दिया। केवल जीआईसी और एसपी कॉलेज में ही लगभग तीन हजार कापियां शेष बची हैं, इस्लामिया और एबी रिच इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य खत्म हो चुका है। शेष कापियों वाले केंद्रों पर भी सोमवार को दोपहर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इधर, सोमवार से नवीन शैक्षिक सत्र भी शुरू हो रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद से संबद्ध स्कूलों में परीक्षाफल भी बांटा जाएगा। चूंकि इधर चार दिन से लगातार छुट्टियां होने के कारण परीक्षाफल नहीं बांटा जा सका, इसलिए परीक्षाफल सोमवार को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed