फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

Mon, 04 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया जागरूक
girls protection - फोटो : amar ujala
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर के सावित्री देवी महिला महाविद्यालय में सोमवार को नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। सीओ ने गोष्ठी के माध्यम से छात्राओं को जानकारी दी। साथ ही एक पेपर हल कराकर उनकी कानूनी जानकारी को परखा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से आदेश मिलने पर डीजीपी सुलखान सिंह ने समस्त पुलिस अधिकारियों को चार दिसंबर से 10 दिसंबर तक नारी सुरक्षा सप्ताह मनाने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत महिला अपराधों के लिए किशोरियों, युवतियों को जागरूक करने का कार्यक्रम है। सोमवार को सीओ एमएस रावत ने छात्राओं को बताया कि कोई भी समस्या होने पर वूमेन पावर लाइन के 1090 नंबर पर कॉल की जा सकती है। सरकार ने लड़कियों को सुरक्षा आदि के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन भी किया है। कोई भी महिला उत्पीड़न न सहकर पुलिस को जानकारी दे, इससे समस्या का स्थायी हल हो जाएगा। सुनसान जगह पर कोई असमाजिक तत्व परेशान करें तो सबसे पहले शोर मचाएं। छात्राओं का उत्पीड़न करने वालों को विभिन्न मामलों में सजा की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

गोष्ठी के बाद छात्राओं को एक पेपर हल करने को दिया गया। जिसमें महिला संबंधी कानूनों की जानकारी, यूपी-100 , वूमेन पावर लाइन, नाबालिग बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई और संबंधित सवाल पूछे गए। इस मौके पर सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी, प्रबंधक संजीव मेहरोत्रा, नानकचंद शर्मा, पवन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed