{"_id":"5a0702774f1c1bd8538bc624","slug":"111510408823-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक-पीयूष ने आशीष-मुजीब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक-पीयूष ने आशीष-मुजीब को हराया
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
sports
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में चल रही जिला स्तरीय तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों में कई मैच हुए।
सीनियर पुरुष युगल प्रतियोगिता में विवेक तुली-पीयूष ने आशीष-मुजीब की जोड़ी को 21-4, 21-13 से पराजित किया, दूसरे मुकाबले में विवेक-ज्वॉय की जोड़ी ने राजीव-संकल्प को 21-15, 21-9 से शिकस्त दी। प्रिंस-शक्ति ने आकाश-प्रदीप की जोड़ी को 21-15, 21-18 से हराया। जबकि दीपक-राघव ने शमीम-हर्षल की जोड़ी को 21-18, 21-12 से, राजेश-मनोज ने गौरव-मुनीब को 21-14, 21-16 से पराजित किया। सीनियर पुरुष एकल में राजेश सहाय ने सूरज को 31-27 से अंशुल ने गौरव को 36-34 से, प्रथम ने संकल्प अग्निहोत्री को 31-27 से और शिवम ने नितेश को 31-14 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
इसी क्रम में जूनियर डबल्स में मयंक-शिवम की जोड़ी ने प्रथम और हिमांशु को 31-19 से पराजित किया। रेफरी की भूमिका गुलबहार, मुजीब ने तथा टेक्निकल रेफरी का दायित्व वीएस त्रिवेदी ने निभाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद मोहिउद्दीन ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे से फाइनल मैच और अपरान्ह साढ़े चार बजे से पुरस्कार वितरण होगा। प्रतियोगिताओं में प्राचार्य अकील अहमद, एसोसिएशन सचिव विवेक तुली, अनीस अहमद, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. कामरान हुसैन खां आदि का योगदान रहा।