{"_id":"59f72f9c4f1c1bc8678b8606","slug":"111509371804-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में कैंप लगाकर की गई फाइलेरिया की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में कैंप लगाकर की गई फाइलेरिया की जांच
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधौली (शाहजहांपुर)। फाइलेरिया के प्रति लोगों में जागरूकता और जांच के लिए रविवार रात मूढ़ा हारिस गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से शिविर लगाकर फाइलेरिया रोग की जांच कर रक्त की स्लाइड बनाई गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी लईक अहमद के मुताबिक फाइलेरिया रोग की पहचान चलते फि रते व्यक्ति के खून की जांच से पता नहीं चल पाती है। इस रोग की जांच तभी संभव है जब शरीर आराम की अवस्था में हो। इसलिए रात में टेक्नीशियन को भेजकर जांच करवाई जाती है। रविवार रात को मूढ़ा हारिस गांव में सीएचसी की टीम पहुंची। इसमें लैब टेक्नीशियन संजीव यादव, टीबी एचबी अवन यादव ने गांव में जाकर वहां के लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की। टीम के संजीव यादव ने बताया कि कैंप में फाइलेरिया की जांच के अलावा लोगों को रोग से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस रोग के होने के बाद उसको जितनी जल्द पहचान कर इलाज किया जाए उतनी जल्दी ठीक हो जाता है, लेकिन ज्यादा पुरानी बीमारी में रोगी को खतरा ज्यादा रहता है। मूढ़ा हारिस गांव में टीम तीन दिन तक लगातार कैं प करेगी। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की फाइलेरिया रोग संबंधी जांच की स्लाइड बनाई जा सके।