{"_id":"59bd309d4f1c1b1f688b4e58","slug":"111505570973-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स के ट्रांसफर की खबर पर भड़के समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स के ट्रांसफर की खबर पर भड़के समर्थक
Updated Sat, 16 Sep 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। स्टाफ नर्स पल्लवी के स्थानांतरण किए जाने के आश्वासन पर भाकिमयू का आमरण अनशन समाप्त हो गया। पुलिस के पहुंचने पर स्टाफ नर्स के पक्षकारों व भाकिमयू कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा टल गया।
बता दें कि भृष्टाचार के आरोप में स्टाफ नर्स पल्लवी के स्थानांतरण किए जाने की मांग को लेकर निगोही चिकित्सालय पर भाकिमयू राष्ट्रवादी गुट के कार्यकर्ताओं का अनशन10 सितंबर से चल रहा था। शनिवार को सीएमओ के निर्देश पर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.आरएस वर्मा निगोही चिकित्सालय पहुंचे और आमरण अनशन पर बैठे देवेंद्रपाल सिंह से बात की। उन्होंने कहा स्टाफ नर्स पल्लवी का ट्रांसफर निगोही से ददरौल क्षेत्र के गांव चांदापुर प्राथमिक चिकित्सालय कर दिया गया है। इस आश्वासन पर डॉ. आरएस वर्मा ने आमरण अनशन पर बैठे देवेंद्रपाल,लक्ष्मण प्रसाद, प्रभादेवी को पेप्सी पिला कर अनशन समाप्त करा दिया। स्टाफ नर्स के स्थानांतरण की बात सुन कर पल्लवी के समर्थक खौल गए और वह भाकिमयू कार्यकर्ताओं को गालीगलौज कर मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस के आने की सूचना पर नर्स के समर्थक फरार हो गए।