फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लंबित शिकायतों का निस्तारण शीघ्र करें अधिकारी-डीएम

लंबित शिकायतों का निस्तारण शीघ्र करें अधिकारी-डीएम

Tue, 04 Jul 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
लंबित शिकायतों का निस्तारण शीघ्र करें अधिकारी-डीएम
शाहजहांपुर/जलालाबाद/तिलहर/पुवायंा/कलान।
विज्ञापन

जिले की पांच तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस पर 339 शिकायतों में 59 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि लंबित शिकायतों का अधिकारी शीघ्र निस्तारण करें, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की दी जाएगी।

जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जलालाबाद में आयोजित तहसील दिवस पर बारिश के बाद भी फरियादियों की कतार लगी रही। यहां 94 शिकायतों में 24 का निस्तारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जमीन संबंधी विवाद तत्काल अभियान चलाकर निपटाए। मीट बिक्रेताओं द्वारा अब तक उनकी दुकाने संचालित न हो पाने की मिली शिकायत पर उन्होंने पालिका के ईओ व एसडीएम से कहा कि वह लोग मीट बिक्रेताओं को बुलाकर उनकी समस्या सुने और जो दिक्कत हो उसे दूर करें। इस दौरान एसपी केबी सिंह, सीडीओ टीके शिबू, एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, समेत विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहे। इधर, सदर तहसील में एसडीएम रामजी मिश्रा व तहसीलदार वीके गुप्ता ने आए 58 शिकायतों में 16 का मौके पर निस्तारण कराया। उधर, तिलहर तहसील में एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने आई 84 शिकायतों में 18 का मौके पर निस्तारण कराया। उधर,पुवायां में एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य व एसडीएम अजय कुमार तिवारी ने आई 86 शिकायतों में एक का निस्तारण कराया। वहीं कलान में नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने आई 17 शिकायतों के निस्तारण के आदेश संबंधित विभाग के अफसरों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed