फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   झमाझम बरसात से खिल उठे किसानों के चेहरे

झमाझम बरसात से खिल उठे किसानों के चेहरे

Tue, 20 Jun 2017 07:23 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बरसात से खिल उठे किसानों के चेहरे
शाहजहांपुर। जिले मेें मंगलवार को सुबह तेज हवा के साथ करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश होने से तापमान नीचे आ गया। इससे मौमस सुहावना तो होे गया, लेकिन शहर में कई निचले स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कत हो गई। साथ ही नालोें की सफाई के दौरान निकली गंदगी सड़कों पर फैल गई। दूसरी ओर, खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारी में जुटे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियोें और कृषि वैैज्ञानिकों के अनुसार बरसात से खाली पड़े खेतोें की जुताई करके उसमें धान की नर्सरी डालने और तैयार हो चुकी पौध की रोपाई में तेजी आएगी। बारिश से गन्ना और सब्जियों की फसल को भी जीवन दान मिल गया है। दो दिन से तेज धूप निकलने से तापमान 40 डिग्री के आसपास झूल रहा था। सोमवार शाम को आसमान पर हल्के बादल छाने और पुवायां समेत कई तहसीलों में बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे थे। तड़के सवा तीन बजे से आसमान पर उमड़-घुमड़ रहे बादल गड़गड़ाने लगे और कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक लगातार बारिश होने से तापमान में कमी आ गई।
विज्ञापन

इसी के साथ खेती-किसानी के कामों में तेजी आ गई है। इस बार जिले में 2.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार मंगलवार को सुबह 55 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। यह बरसात अभी धान की रोपाई के लायक नहीं हो सकी है, लेकिन जो किसान भाई अब तक धान की पौध तैयार नहीं कर सके, वे खेतों की जुताई करके नर्सरी डाल सकेंगे।
विज्ञापन

ओसीएफ ग्राउंड पर जल भराव से बना तालाब
दो घंटे तक लगातार बारिश का दौर जारी रहने से शहर में लोधीपुर, मदराखेल, रोडवेज स्टेशन के पास, पुराने एसपी ऑफिस कैंपस आदि कई निचले स्थानों पर जल भराव हो गया। प्रशासनिक अधिकारी विश्व योग दिवस पर मुख्य आयोजन के लिए तैयार कराए जा रहे ओसीएफ ग्राउंड पर जलभराव से बने तालाब को लेकर दिन भर परेशान रहे। डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने पानी निकालने के लिए नगरपालिका परिषद से फ्लश टैंक की सफाई करने वाली वैक्यूम प्रेशर मशीनें मंगवाईं। इन मशीनों के सहारे शाम तक मैदान से पानी निकालने का काम जारी रखा। अधिकारियों को आशंका है कि रात में बारिश का दौर फिर शुरू होने पर योग दिवस की तैयारियों पर पानी फिर सकता है। मैदान को ठीक कराने में सिटी मजिस्ट्रेट विनय श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केएल वर्मा, नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मुनेंद्र सिंह, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित व सीईओ नागेश पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय कुमार यादव आदि घंटों मैदान पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधड़ ने रोक दी बिजली की सप्लाई
बरसात के दौरान हवा के तेज अंधड़ चलने से कई स्थानों पर पेड़ की लहराती डालों से टकराकर बिजली लाइनों के तार टूट गए। कचहरी के पास सेठ एन्क्लेव कॉलोनी में एलटी लाइन का तार टूट गया। पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन सिटी विवेक पटेल को सूचित किए जाने पर इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और करीब चार घंटे बाद टूटा तार हटाकर बिजली सप्लाई बहाल की गई। ककरा कलां सब स्टेशन के आनंदपुरम फीडर की लाइन में फाल्ट से करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस बीच, मल्हार मोड़ के पास तारीन टिकली नई कालोेनी की सप्लाई लाइन का एक फेज उड़ गया, जिसे प्रभारी अवर अभियंता अलंकृत मिश्रा ने लाइन स्टाफ को मौके पर भेजकर ठीक कराया।
गर्रा पुल की मिट्टी बहने से बना जानलेेवा गड्ढा
एक साल पहले बनकर तैयार हुए गर्रा नदी के नए पुल की अजीजगंज साइड वाली एप्रोच रोड पर भराव के लिए डाली गई मिट्टी बारिश के वेग से बह गई। इस कारण फुटपाथ के किनारे सुरंग जैसा जानलेवा गड्ढा बन गया है। गड्ढे को पत्थर और मिट्टी से जल्द नहीं पाटा गया तो भारी वाहन के गुजरने पर सड़क के धंसने और इससे गंभीर दुर्घटना होने की आशंका पैदा हो गई है।

रात से सुबह तक हुई बरसात से खरीफ सीजन में उड़द समेत अन्य दलहनी फसलों की बुवाई में तेजी आ जाएगी। बारिश ने सूखे पड़े खेतों को जुताई के लायक बना दिया है। अगले एक-दो दिन में बारिश होने पर धान की रोपाई शुरू हो जाने की उम्मीद है। खीरा, टमाटर, करेला, तोरई आदि सीजनल सब्जियों की बढ़वार में तेजी आएगी।
डीएस चौधरी, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed