फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भाकिमयू कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी तिराहा किया जाम

भाकिमयू कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी तिराहा किया जाम

Fri, 16 Jun 2017 07:51 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
भाकिमयू कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी तिराहा किया जाम
शाहजहांपुर। किसानों की समस्याओं की उपेक्षा किए जाने से नाराज भारतीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता शुक्र्रवार को सड़क पर आ गए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी तिराहे पर रोड जाम करके प्रदर्शन किया। बाद में कलक्ट्रेट जाकर डीएम नरेंद्र सिंह से मिले और उन्हें ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए भाकिमयू कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में जमा हुए और वहां पंचायत करके किसानों की समस्याओं के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर में पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जिले में कई किसान कर्जमाफी, खाद्य सुरक्षा कानून, पेंशन आदि योजनाआें का लाभ पाने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होे रही। पंचायत में लिए गए निर्णय के अनुरूप किसानों की मांगों पर प्रशासन का ध्यानाकर्षण करने के लिए यूनियन कार्यकर्ता अतिथि गृह परिसर से बाहर आए और कचहरी तिराहे पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पाकर कुछ देर बाद थाना सदर बाजार प्रभारी केके तिवारी पुलिस बल लेेकर पहुंचे और यूनियन पदाधिकारियों से बात करके जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के नाम दिए गए ज्ञापन में राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को पात्रता सूची में शामिल करने, पुवायां तहसील के चिकटिया गांव में शिशुपाल सिंह की जमीन से अवैध कब्जा हटाने, उज्जवला योजना के तहत किसानों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने, 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके किसानों को पेंशन देने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में प्रमोद कुमार वर्मा, योगेंद्र पाल शाक्य, मैकू लाल यादव, माधुरी देवी कुशवाहा, प्रभा देवी, चंद्रपाल गंगवार, भारत सिंह यादव, रामश्री देवी, खुशीराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed