{"_id":"593e87521126f47b5a8b4570","slug":"111497270098-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार अस्पताल के प्रभारी के निलंबन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार अस्पताल के प्रभारी के निलंबन की मांग
Updated Mon, 12 Jun 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। भाकियू ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर खुटार के सरकारी अस्पताल के प्रभारी को निलंबित किए जाने की मांग की है। निलंबन नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
ज्ञापन में आरोप है कि खुटार के सरकारी अस्पताल के प्रभारी अस्पताल में न रुक कर अपने घर गोला चले जाते हैं और अधिकारियों को अस्पताल में ही मौजूद रहने की गलत सूचना देते हैं। रात में गंभीर घायल आदि के आने पर डॉक्टर नहीं मिलते हैं, जिस कारण फार्र्मेसिस्ट और वार्ड ब्वॉय आदि रोगी को रेफर करते हैं। रेफर स्लिप की जांच से इसका खुलासा आसानी से हो सकता है। बरेली के ज्वैलरी व्यापारियों और गांव कैमहरिया में लाठी चलने से घायल लोग अस्पताल लाए गए तो डॉक्टर नहीं मिले थे।
ज्ञापन में कहा गया है कि नियमानुसार डॉक्टर को अस्पताल में ही रहना चाहिए, लेकिन अधिकारियों की सांठगांठ के चलते डॉक्टर ने घर से मात्र 24 किमी दूर खुटार में पोस्टिंग करा रखी है। उच्च अधिकारी किसी भी रात में अस्पताल आकर चेक कर सकते हैं, प्रभारी गायब मिलेंगे। भाकियू की मांग है कि प्रभारी को हटाकर किसी अन्य डॉक्टर की प्रभारी पद पर तैनाती की जानी चाहिए। ज्ञापन पर तमाम कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।