फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   11 mm of rainfall recorded; conditions indicate more rain ahead.

Shahjahanpur News: 11 मिमी हुई बारिश, फिर बन रहे आसार

Thu, 20 Aug 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
11 mm of rainfall recorded; conditions indicate more rain ahead.
बुधवार को बारिश से बचने के लिए टाउनहाल में छाता लगाकर जातीं युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। मौसम ने बुधवार को फिर करवट ली। दोपहर को बादल छाए रहने के साथ बारिश हुई। इसके बाद भी उमस और गर्मी से राहत नहीं मिली। शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज बारिश हुई। इसके बाद उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को 11 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब दो मिलीबार बढ़ा हुआ है। दक्षिणी हवा चल रही है। आर्द्रता 91 फीसदी होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। इसके असर से बारिश होने के आसार बन रहे हैं। तापमान में गिरावट होने के साथ उमस का असर कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर कम होने के कारण उमस और गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed