फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   स्कॉर्पियो की टक्कर से वृद्ध की मौत

स्कॉर्पियो की टक्कर से वृद्ध की मौत

Thu, 03 Jan 2019 08:38 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 03 Jan 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
स्कॉर्पियो की टक्कर से वृद्ध की मौत
कलान(शाहजहांपुर)। घर के बाहर चारपाई पर सो रहे वृद्ध की स्कार्पियों की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कबरा सलेमपुर निवासी 70 वर्षीय रामभरोसे कश्यप घर के बाहर बृहस्पतिवार दोपहर लगभग दो बजे चारपाई पर लेटे हुए थे, उसी समय गांव मिल्किया की ओर से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने वृद्ध की चारपाई में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक वेदप्रकाश उर्फ राजू को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि चालक नशे की हालत में था। परिजनों रामभरोसे को सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राम भरोसे की छह बेटियां हैं उनकी सभी पुत्रियों की शादी हो चुकी है। वह सबसे छोटी पुत्री के पास कबरा सलेमपुर में रहते थे। रामभरोसे की मौत बाद उनकी पुत्री रामसुखी, कुंडली, रामगुनी, राहुल, धनपाल, धर्मराज कश्यप का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed