फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   परमेश्वर ने बदला का नहीं, क्षमा का पढ़ाया पाठ

परमेश्वर ने बदले का नहीं, क्षमा का पढ़ाया पाठ

Tue, 25 Dec 2018 07:11 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 25 Dec 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
परमेश्वर ने बदला का नहीं, क्षमा का पढ़ाया पाठ
शाहजहांपुर। शांति दूत और प्यार-मोहब्बत का पैगाम दुनिया को देने वाले प्रभु यीशु का जन्मदिन मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। गोविंदगंज स्थित गिरिजाघर में सुबह पारंपरिक ढंग से विशेष प्रार्थना हुई और केक काटा गया। बाइबिल के पाठ से प्रभु यीशु मसीह के संदेश पढ़कर सुनाए गए।
विज्ञापन

सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में मनाए गए क्रिसमस का शुभारंभ बच्चों ने पांच कैंडल जलाकर किया। चर्च के मुख्य पादरी अशोक श्रेष्ठा ने बताया कि दिसंबर का पहला रविवार शांति, दूसरा प्रभु की ज्योति, तीसरा भाईचारा और चौथा रविवार प्यार-मोहब्बत को समर्पित होता है। पांचवीं मोमबत्ती क्रिसमस डे की होती है। पांच मोमबत्तियां जलाने के बाद पादरी अतुल जैनवियर और अमित एन लाल ने बाइबिल का पाठकर ईसा मसीह के संदेश सुनाए और सभी को नेक राह पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्य पास्टर अशोक श्रेष्ठा ने कहा कि आज का दिन वास्तव में बहुत बड़ा है। इसी दिन चरनी में एक ऐसे बालक ने जन्म लिया था, जिसने दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाकर क्षमा करने का संदेश दिया। इसी बालक को हम सभी परमेश्वर के रूप में जानते और पहचानते हैं। परमेश्वर का संदेश था कि दूसरों के दुखों को बांटो, जरूरतमंदों की मदद करो, बदले की भावना छोड़ क्षमा करना सीखो और दुनिया में शांति स्थापित करो। वह शांति दूत और मसीहा थे, इसीलिए परमेश्वर ने बिना सोए और सक्रिय रहते हुए लोगों की तकलीफों को सुना और जाना। सभी के दुख-तकलीफ दूर किए। श्रेष्ठा ने आह्वान किया कि सभी लोग आपस में प्रेमभाव से रहें और सच्चाई का साथ दें। सच्चाई के रास्ते पर चलकर ही जीवन में खुशियां लाई जा सकती हैं। यीशु हमारा पिता है और वह पुत्रों के समान ही सभी की सहायता करता है। वह हमारे हर संघर्ष और पीड़ा में साथ रहता है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खां, उपेंद्र पाल सिंह, एनटीआई के निदेशक डॉ. आशीष मैसी समेत बड़ी संख्या में विशिष्टजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने गीत गाकर किया यीशु का गुणगान
क्रिसमस पर गोविंदगंज चर्च में हुए मुख्य समारोह में बच्चों ने गीत गाकर प्रभु यीशु का गुणगान किया। मुख्य रूप से तरु, आवेद सिंह, आयुना सिंह, सारा, शान आदि बच्चों ने कांगो और ऑरगन की धुन पर ईसा मसीह का गुणगान कर वाहवाही लूटी।

एक साथ काटे गए कई केक
मैथोडिस्ट चर्च में सुबह से ही समाज के लोग केक लेकर पहुंचने लगे थे। परंपरा के अनुसार लाए गए केक एक स्थान पर एकत्र किए गए बाद में मुख्य पादरी अशोक श्रेष्ठा ने दुआ पढ़ी और सामूहिक रूप से उन्होंने सहयोगी पास्टर अतुल जैनवियर, अमित एन लाल के साथ केक काटकर लोगों में वितरित कराए।

सेल्फी प्वाइंट बना गोविंदगंज चर्च
गोविंदगंभज चर्च मंगलवार को क्रिसमस के दिन सुबह से ही सेल्फी प्वाइंट के रूप में देखा गया। मसीह समाज के युवाओं खासकर महिलाओं और युवतियों में सेल्फी लेने और ग्रुप में फोटो कराने के लिए होड़ रही। वहीं गैर मसीह समाज के युवा भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने क्रिसमस डे के जश्न में शरीक होते हुए खूब फोटो खिंचवाए।


गुलाब देकर किया प्यार का इजहार
चूंकि क्रिसमस डे प्यार और मोहब्बत का त्योहार भी माना जाता है, इसलिए मंगलवार को काफी युवा और बच्चे हाथों में रेड रोज (सुर्ख गुलाब) लेकर खिलखिलाते हुए चर्च परिसर में दाखिल हुए और एक-दूसरे को गुलाब देकर और पारंपरिक रूप से किए करके मैरी क्रिसमस कहा और गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। यह सिलसिला दूसरे धर्मों के युवाओं ने भी चर्च परिसर में जारी रखा और इस कारण चर्च में पूरे दिन मेले जैसा माहौल रहा। पुलिस का खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed