फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   101 पात्र परिवारों को होली पर दिया राशन कार्डों का तोहफा

101 पात्र परिवारों को होली पर दिया राशन कार्डों का तोहफा

Wed, 07 Mar 2018 07:08 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
101 पात्र परिवारों को होली पर दिया राशन कार्डों का तोहफा
फोटो 09 में।
विज्ञापन

101 परिवारों को होली पर दिया राशन कार्डों का तोहफा
तारीन जलालनगर के सभासद ने पेश की मदद की मिसाल
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
शहर के तारीन जलालनगर मोहल्ले में आपूर्ति विभाग के सहयोग से क्षेत्रीय सभासद ने गरीब तबके के 101 पात्र गृहस्थी परिवारों को राशन कार्ड के साथ वस्त्रों का तोहफा देकर उनकी अभावग्रस्त जिंदगी में खुशियों को पंख लगाने का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। इस मौके पर नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एसके सिंह ने क्षेत्रवासी महिलाओं को झाड़ू भेंट करके उन्हें घरों के आसपास सफाई रखने को प्रेरित किया।
शहर की नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या 33 में शामिल तारीन जलालनगर के सभासद शब्बन अली ने इससे पहले सर्दी के सीजन में राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले 51 बीपीएल परिवारों को नए राशन कार्ड मुहैया कराने के साथ कंबल वितरित किए थे। समाजसेवा के इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बुधवार को मोहल्ले में पानी वाली टंकी के पास राशन कार्ड वितरण समारोह आयोजित किया। वहां पहुंचे पात्र गृहस्थी परिवारों की महिलाओं को पूर्ति निरीक्षक सनत कुमार सिंह ने राशन कार्ड देकर उनकी त्यौहारी खुशियों में इजाफा कर दिया।
विज्ञापन

इसी मौके पर सभासद ने सभी पात्र परिवारों की महिलाओं को साड़ी-सूट के कपड़े भेंट किए और अधिशासी अधिकारी ने उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई का महत्व बताया और घरों के आसपास सफाई रखने के लिए झाड़ू भेंट कीं। सभासद शब्बन अली ने कहा कि जिन परिवारों को किन्हीं कारणों से राशन कार्ड नहीं मिल सके हैं, वे मायूस नहीं हों। उन्होंने कहा कि वार्ड के करीब 250 चयनित पात्र परिवारों को बहुत जल्द राशन कार्ड सुलभ कराए जाएंगे। कार्यक्रम में मो. शकील, सैयद मोहम्मद अहमद, अन्नू खां, मो. तारिक, महबूब खां, सैयद तनवीर, अयाज खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed