फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जरूरतमंदों तक पहुंचाएं सेवाकार्य: सहगल

जरूरतमंदों तक पहुंचाएं सेवाकार्य: सहगल

Tue, 22 Aug 2017 07:31 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
जरूरतमंदों तक पहुंचाएं सेवाकार्य: सहगल
शाहजहांपुर। लायंस क्लब पर्ल के तीसरे अधिष्ठापन समारोह में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप सहगल और अधिष्ठापन अधिकारी एके सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष भारत गुप्ता और सचिव डॉ. रजत अग्रवाल को गेवल प्रदान कर सेवाकार्यों का दायित्व सौंपा।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप सहगल ने सदस्यों का आह्वान किया कि वह सेवाकार्यों को जरूरतमंदों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि यह वर्ष शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसलिए ऐसे प्रयास किए जाने चाहिए जो नई पीढ़ी को विरासत के रूप में मिल सकें। इससे पहले डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय मनोज रुहेला ने छह नवीन सदस्यों को शपथ दिलाते हुए उन्हें सेवाभावना के लिए प्रेरित किया। डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम एके सिंह ने भारत गुप्ता को अध्यक्ष, डॉ. रजत अग्रवाल को सचिव, राजीव खन्ना को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाते हुए उनके दायित्व समझाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ काजल खन्ना ने ध्वज वंदना से किया। मनोज खुराना के संचालन में हुए आयोजन में लायंस क्लब के पूर्व मंडलाधीश प्रमोेद चंद्र सेठ और संजय चोपड़ा, अनुपम बंसल, विशाल सिन्हा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में मीरा सेठ, गुरमीत लांबा, जगजीत सिंह माटा, मनीश अग्रवाल, अरविंद कुमरा, विक्रम गोस्वामी, गिरीश चोपड़ा बॉबी, डॉ. अमित अस्थाना, डॉ. परविंदर सिंह, डॉ. बावा सिंह, हरगोविंद मोदी, विनय गुप्ता, विनोेद विज, धर्मेंद्र त्रिवेदी, प्रशांत टंडन, मोनिका मेहरोत्रा, नमिता त्रिवेदी, डॉ. टीना अग्रवाल, विकास मेहरा, अशोक अग्रवाल, नील जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed