{"_id":"59525db74f1c1b8d308b461a","slug":"101498570167-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टियां बांधकर सुपरवाइजर्स ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टियां बांधकर सुपरवाइजर्स ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बाल विकास परियोजना की जिला कार्यक्रम अधिकारी के अभद्र व्यवहार से आहत सुपरवाइजर्स ने डीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने डीपीओ के तबादले की मांग का समर्थन कर किया।
गत 17 जून को निगोही थाना में समाधान दिवस के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को प्रोटीन आहार के डिब्बे बांटे गए थे। तमाम बच्चे प्रोटीन आहार पाने से वंचित रहने पर डीपीओ विजयाश्री ने सुपरवाइजर्स से नाराजगी व्यक्त की। आरोप है कि उन्होंने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए सर्वाइकल स्पांडिलाइटिस से पीड़ित सुपरवाइजर गीता द्विवेदी के गले मेें पड़ा निक कॉॅलर खींच लिया और सुपरवाइजर रेखा चौधरी को पेट और बांह पर पेन चुभोकर प्रताड़ित किया।
इसके विरोध में सुपरवाइजर्स एसोसिएशन ने 19 जून को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम से भेंट की और उन्हें ज्ञापन देकर डीपीओ के आचरण की जांच कराकर उनका तबादला कराने का अनुरोध किया था। हालांकि, डीपीओ विजयाश्री सुपरवाइजर्स के आरोपों को बेबुनियाद ठहरा चुकी हैं, लेकिन मामला ठंडे बस्ते मेें जाता देख सुपरवाइजर्स ने वस्तु स्थिति से प्रांतीय नेतृत्व को अवगत कराया। उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को सुपरवाइजर्स क्षेत्र में जाने के बजाय मुख्यालय पर इकट्ठा हुईं। उन्होंने सिर पर काली पट्टियां बांधी और प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधा सिंह, जिलाध्यक्ष सुषमा रानी सक्सेना, जिला सचिव आदर्श मिश्रा आदि के नेतृत्व में कलक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला प्रभारी विश्व मोहन भारद्वाज भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अधीनस्थों से डीपीओ के व्यवहार को शर्मनाक और अक्षम्य बताते हुए डीएम को दिए गए ज्ञापन के अनुरूप उनके तबादले की मांग का समर्थन किया। प्रदर्शन में निशा सिंह, मीना यादव, कुसुम सरन, किंचित कृष्णा, बिंदेश्वरी, गीता द्विवेदी, नीलम कुमारी, रेखा चौधरी, आशा देवी, पूनम सिंह, मीरा शुक्ला, जगदंबा, रामेश्वरी आदि मुख्य सेविकाएं शामिल रहीं।
...इसलिए डीपीओ ने गले से खींचा निक कॉलर!
शाहजहांपुर। सुपरवाइजर्स एसोसिएशन की प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधा सिंह समेत जिलाध्यक्ष सुषमा रानी सक्सेना और सचिव आदर्श मिश्रा की मौजूदगी में पीड़ित गीता द्विवेदी ने बताया कि डीपीओ ने जिले का चार्ज लेने के बाद आवास की व्यवस्था न होने तक उनके घर रहने की इच्छा जताई। उन्हें करीब डेढ़ माह तक घर पर रखा। अधिकारी होने के नाते उनका विशेष ख्याल रखा, लेकिन बाद में आवास की अलग व्यवस्था करने के अनुरोध पर डीपीओ चिढ़ गईं और इसी खुन्नस में उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने की चेष्टा की। उन्होंने बताया कि डीपीओ अब तक अपने आवास में रुकने के बजाय एक अन्य सुपरवाइजर के आवास को अपना ठिकाना बनाए हैं और ज्यादातर लखनऊ से अप-डाउन कर रही हैं।
प्रभारी सीडीपीओ रेखा चौधरी ने बताया कि निगोही में प्रोटीन आहार से वंचित बच्चों को अपनी जेब से खर्च करके प्रोटीन के डिब्बे बांटने का डीपीओ ने फरमान सुनाया और इससे इनकार करने पर उनके शरीर में पेन चुभोकर परेशान किया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुधा सिंह ने कहा कि डीपीओ की इन्हीं असभ्य हरकतों को देखते उन्हें दो दिन में जिले से पदमुक्त नहीं किया गया तो सभी सुपरवाइजर कलमबंद हड़ताल करके धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगी। कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और महिला आंगनबाड़ी संघ के जिला प्रभारी विश्व मोहन भारद्वाज ने संगठन स्तर से पूरा साथ देने की घोषणा की।