फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   1013 vehicles challaned for violating rules, three vehicles seized

Shahjahanpur News: नियमों का उल्लंघन करने पर 1013 वाहनों के किए चालान, तीन वाहन सीज

Mon, 08 Jun 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
1013 vehicles challaned for violating rules, three vehicles seized
शाहजहांपुर। पुलिस ने शनिवार की रात शराब पीकर वाहन चलाने व प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। जिले के टोल प्लाजा व अन्य जगहों पर सघन चेकिंग कर 1013 वाहनों के चालान किए। नियम पूरे नहीं करने पर तीन वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने सीओ पुवायां प्रवीण मलिक, थाना प्रभारी खुटार व अन्य पुलिस बल के साथ खुटार क्षेत्र व सीओ यातायात शुभम वर्मा ने प्रभारी निरीक्षक यातायात बच्चू सिंह के साथ शनिवार रात चेकिंग की। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नशे की हालत में वाहन चलाने वालों का चालान किया।
विज्ञापन

इसी तरह थाना मदनापुर, सिंधौली, पुवायां में स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान परिवार के साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों से टोल प्लाजा पर उनसे हाल-चाल व समस्याओं के बारे में भी पूछा गया। यातायात नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का प्रयोग करने व सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ यातायात ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाते मिलने पर 20 लोगाें के चालान किए गए। मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने पर 68 वाहन मालिकों पर कार्रवाई की। प्रेशर हाॅर्न के प्रयोग पर 13 के चालान किए। तेज गति पर 166 व बिना हेलमेट पर 240 चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed