फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   100 people infected including one year old boy and 75 year old

एक वर्ष के बालक और 75 साल के बुजुर्ग समेत 100 लोग संक्रमित

Sat, 05 Feb 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
100 people infected including one year old boy and 75 year old
शाहजहांपुर। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 100 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। मरीजों में एक वर्ष के बच्चे से लेकर 75 साल का बुजुर्ग तक शामिल हैं। कोविड संक्रमण की पुष्टि के बाद सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया।
विज्ञापन

दो दिन कोरोना के मरीजों में जबर्दस्त उछाल के बाद शुक्रवार को थोड़ी राहत भरी खबर आई। शाम को आई सूची में कोरोना के 100 नए मरीजों की पुष्टि हुई। ददरौल ब्लाक के चांदपुर के एक वर्षीय बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसी तरह कांट के नारायनपुर के 75 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। अहम बात यह है कि कोरोना के मरीजों की संख्या में ग्रामीण इलाकों में इजाफा हुआ है। कस्बों और गांवों में जांच शुरू होने के बाद लोगों में कोविड के संक्रमण की पुष्टि हो रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को तिलहर के 6, पुवायां के 3, निगोही के 13, मिर्जापुर के 7, कटरा के 9, कांट के 13 और ददरौल के 12 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि कोविड के लक्षण नजर आने पर जांच तुरन्त कराएं। कोविड संक्रमित पाए जाने पर नियमों का पालन कर मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने वैक्सीनेशन से वंचित लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed