{"_id":"bc4a0c2a-d44b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"schoolgirl-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रुद्रपुर में प्रेम प्रसंग में छात्रा को जिंदा जला डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रुद्रपुर में प्रेम प्रसंग में छात्रा को जिंदा जला डाला
रूद्रपुर/ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के रुद्रपुर के करहकोल गांव में पंचायत के फैसले के बाद गुरुवार को एक छात्रा को बिरादरी के लोगों ने ही दौड़ाकर जिंदा जला दिया गया। छात्रा को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं गांव पंचायत के फैसले के बाद छात्रा की मां को पीटा गया। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में युवती और उसकी मां ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में बताया कि गांव के जयहिंद चौधरी का बेटा रंजीत उसकी बेटी मंजू को पसंद करता था । रंजीत हैदराबाद में काम करता है। वह बेटी से शादी करने को भी तैयार था। लेकिन लड़के के पिता शादी में रोड़ा अटका रहे थे।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर वृहस्पतिवार सुबह आठ बजे पंचायत बुलाई गई। लड़की की मां ज्ञानमति ने पंचायत में रंजीत से शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर पंच भड़क गए। उनका तर्क था कि एक गांव के युवक और युवती की शादी नहीं हो सकती। पंचों ने यह प्रस्ताव रखने के लिए महिला को पांच-पांच लात मारने का निर्देश दिया।
इस पर पंचायत में बैठे लोग उसे मारने लगे। यह देख उसकी बेटी घर से बाहर निकली। इस पर युवक के पिता जयहिंद ने लड़की को घर के अंदर दौड़ाकर उस पर मिट्टी का तेल गिराकर आग लगा दी। वह जान बचाने के लिए छत चढ़कर कूद गई।
इसके बाद पंचायत में भगदड़ मच गई। उसकी गांव के निवासी एक दरोगा ने फोन कर एंबुलेंस बुलाया। लड़की की मां और दरोगा के सहयोग से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मंजू हंसनाथ इंटर कालेज पांडेय माझा में 12 वीं की छात्रा थी। युवती और उसकी बेटी ने अपने बयान में ग्राम प्रधान अखंड प्रताप सिंह, रामहोसिला, संजीत, सुरेश, रामनेत और लड़के के पिता जयहिंद चौधरी को दोषी ठहराया है। अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ दुबे ने एकौना पुलिस को आरोपी पंचों की पांच घंटे के अंदर गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।