फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   school teacher in up

यूपी: जरूरत से अधिक रखे गए शिक्षकों की होगी 'छुट्टी'

Sun, 28 Jul 2013 12:02 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव
शैलेंद्र श्रीवास्तव Updated Sun, 28 Jul 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
school teacher in up

सूबे के सहायता प्राप्त स्कूलों में जरूरत से अधिक रखे गए शिक्षकों की जल्द छुट्टी होगी। इन स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। अब बेसिक के एडेड स्कूलों में ऐसे शिक्षकों की गिनती कराई जा रही है।

विज्ञापन


राज्य सरकार समय-समय पर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को अनुदान पर लेती है। अनुदान पर लिए गए स्कूलों में अध्यापक सेवा नियमावली के आधार पर शिक्षकों की भर्ती करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


इसके तहत बेसिक के सहायता प्राप्त स्कूलों में छात्र अनुपात के आधार पर शिक्षक रखने की व्यवस्था है। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से शिक्षकों की अनियमित तरीके से भर्तियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को आए दिन कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर रोक है।

फिर भी कुछ जिलों में चोरी-छिपे बीएसए की मिलीभगत से शिक्षकों की भर्तियां कर ली गई हैं। कुछ जिलों में तो स्वीकृत पद से अधिक शिक्षकों की भर्तियां की गई हैं। जिला स्तर पर इसकी जांच भी हो चुकी है।

जैसे जौनपुर एक स्कूल में स्वीकृत पद से 10 शिक्षक अधिक रख लिए गए हैं तो बलिया के एक स्कूल में स्वीकृत पांच पद सापेक्ष में दस शिक्षक रखे गए हैं। इसके बाद सरप्लस शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया। इससे शिक्षक संघ आंदोलित हैं।

बीएसए से मांगी विस्तृत जानकारी
बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को एक प्रोफार्मा भेजा है। इसमें पूछा गया है कि उनके यहां कितने एडेड स्कूल हैं।

इनमें कितने पद शिक्षक और स्टाफ के सृजित हैं और कितनों पर नियुक्तियां की गई हैं। स्कूल को कब-कब अनुदान पर लिया गया। वर्तमान में अनुदानित स्कूलों की क्या स्थिति है।


शिक्षकों की भर्ती से पहले क्या प्रक्रिया अपनाई गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारियों से सूचना मिलने के बाद इसकी जांच कराई जाएगी और सरप्लस मिलने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed