फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Zuma paid at first by prayers

पहले जुमा पर लोगों ने अदा किया नमाज

Fri, 10 Jun 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 10 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Zuma paid at first by prayers
नमाज पढ़ते लोग। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 रमजानुल मुबारक के पहले जुमा के मौके पर मस्जिदों में भारी भीड़ रही। रोजेदारों ने जुमा की नमाज अदा करके खुदा से उसकी रहमत की दुआ किया। साथ ही मुल्क में अमन शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। 
विज्ञापन

  क्षेत्र के प्रमुख गांवों और चौराहों पर स्थित मस्जिदों में सामान्य दिनों की तरह जुमा की नमाज का आयोजन किया गया, लेकिन सामान्य दिनों की अपेक्षा नमाजियों में विशेष उत्साह देखा गया। क्षेत्र के ग्राम लोहरौली, अगया, दुधारा, बाघनगर, करही आदि गांवों में स्थित मस्जिदों में नमाजियों की काफी भीड़ रही।  सेमरियावां जामा मस्जिद के इमाम कारी अख्तर हुसैन नसीमी ने लोगों  को खेताब किया। उन्होंने कहा कि रमजानुल मुबारक खुदा ताला की खास रहमतों का महीना है। इस महीने में की जाने वाली इबादतों का सवाब बढ़ा दिया जाता है। ऐसे में हर मुसलमान को जिंदगी में मिले इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रमजान में भूखे प्यासे रहने का हुक्म इसलिए भी दिया गया है कि लोगों को अपने से कमतर लोगों की परेशानियों का एहसास हो। साथ ऐसे लोगों के बारे में भी हम सोचने को मजबूर हों जो गरीबी की वजह से दो वक्त की रोटी को मुहताज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed