फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   youth unconscious due to beaten

लाठी-डंडे से पीटकर युवक को किया बेहोश

Sat, 07 May 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
youth unconscious due to beaten
लाठी-डंडे से पीटकर युवक को किया बेहोश
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के चंदापार में शुक्रवार देर शाम पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई कर दी गई। पिटाई से युवक बेहोश हो गया। आनन-फानन परिजन उनको सीएचसी नाथनगर लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

चंदापार निवासी स्वाती मिश्र पुत्री हरिचरन मिश्र का कहना कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसका भाई किशन मिश्र दवा लेने गए थे। किशन मिश्र घर लौट रहे थे। आरोप लगाया कि उसी दौरान पुरानी रंजिश में गांव के ही राम कृष्ण मिश्र अपने सहयोगियों के साथ पहुंच गए और भाई को अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने किशन मिश्र पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ किशन मिश्र मूर्च्छित होकर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। उनको सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। वहां से रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर वहां से भी डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि किशन मिश्र अब भी बेहोशी की हालत में हैं। प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह ने बताया कि घायल की बहन स्वाती की तहरीर पर आरोपित राम कृष्ण मिश्र समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed