{"_id":"62ae2ef4b88e0c5f2f2db355","slug":"youth-protested-against-agnipath-khalilabad-news-gkp4408007197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
मेंहदावल में अग्निपथ का विरोध करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन युवा।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन
एसडीएम को ज्ञापन देकर योजना पर रोक लगाने की मांग की
मौके पर मुस्तैद रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। सेना में भर्ती को लेकर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ शनिवार को मेंहदावल नगर के तुलसीपुर बाग में बड़ी संख्या में युवाओं ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा कि यह योजना युवाओं के हित में नहीं है। इस दौरान युवाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और इस योजना को वापस लिए जाने की मांग की।
मेंहदावल नगर पंचायत के तुलसीपुर स्थित बाग में अग्निपथ योजना के विरोध में बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा एकत्रित हुए। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी पहुंच गए और कानून व्यवस्था को लेकर युवाओं को सचेत किया। इस दौरान युवाओं ने सेना की भर्ती से जुड़ी केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का पुरजोर विरोध किया और कहा कि केंद्र सरकार इस योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं का शोषण कर रही है। चार साल सेना में नौकरी करने के बाद रिटायर होने वाले युवाओं के सामने पुन: रोजगार की समस्या खड़ी होगी। इससे जो लोग सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। युवाओं ने इस योजना को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। बाद में आक्रोशित युवाओं ने एसडीएम योगेश्वर सिंह को ज्ञापन सौंपा। साथ ही अग्निपथ योजना को बंद करने की मांग की। इस दौरान राजेश्वर यादव, सत्येंद्र पांडेय, मनोज कुमार, अविनाश कुमार, जितेंद्र कुमार समेत तमाम युवा मौजूद रहे।