फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth killed in accident, partner injured

हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 16 Mar 2022 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in accident, partner injured
हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद- मेंहदावल मार्ग पर मंगलवार की देर शाम बालूशासन और कोपिया के बीच हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। घायल युवक का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार चल रहा है। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के भाटपार गांव के रहने वाले 19 वर्षीय एरम उर्फ सायदा हुसैन पुत्र मोहम्मद इस्माइल और 19 वर्षीय अहमद रजा पुत्र अहमद हुसैन दोस्त थे। दोनों एक ही बाइक से मंगलवार को बखिरा क्षेत्र के लेडुआ- महुआ में संचालित एक मदसरे में गए थे। दोनों देर शाम वापस लौट रहे थे। दोनों बालूशासन और कोपिया के बीच पहुंचे ही थे, उसी दौरान पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे एरम उर्फ सायदा हुसैन और अहमद रजा घायल हो गए। घायलों को लोग एबुलेंस से जिला अस्पताल लाए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने एरम उर्फ सायदा हुसैन को मृत घोषित कर दिया। घायल अहमद रजा को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृतक सायदा हुसैन तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता मुंबई में रहते हैं। घटना की सूचना पर पिता मुंबई से चल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed