{"_id":"6a29b32d358297fdf80bfcf4","slug":"youth-injured-in-accident-dies-during-treatment-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151929-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Thu, 11 Jun 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। नंदौर निवासी रामकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अजय कुमार चार जून को शाम करीब चार बजे बघौली से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। इससे अजय कुमार की मोटरसाइकिल ई-रिक्शा में फंस गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी मेंहदावल ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में उसे गोरखपुर ले जाया गया। वहां भी सुधार न होने पर लखनऊ ले जाया गया। आठ जून की शाम करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन