{"_id":"64670854aafbd442b60f6e66","slug":"youth-died-in-knife-attack-in-santakbirnagar-2023-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीजे के विवाद में हत्या: संतकबीरनगर में बीच बाजार चाकू के हमले से युवक की मौत, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे के विवाद में हत्या: संतकबीरनगर में बीच बाजार चाकू के हमले से युवक की मौत, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा
Fri, 19 May 2023 05:51 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 May 2023 05:51 PM IST
सार
एसओ ने बताया कि आरोपी इरफान को बघौली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर मुसरद गांव के नहर के किनारे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ। इस मामले में दर्ज मुकदमें को तरमीम करते हुए गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाते हुए पकड़े गए आरोपी इरफान को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में दुधारा क्षेत्र के मुसरद चौराहे पर मुर्गा खरीदने गए कोतवाली क्षेत्र के ढोढ़ई निवासी युवक की डीजे के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार देर शाम आरोपी युवक ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इधर घटना से गुस्साई भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़ कर पिटाई कर दी। शुक्रवार को दोपहर में पुलिस ने बघौली पुलिया के पास आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र का ढोढ़ई और दुधारा क्षेत्र का मुसरद गांव आस-पास है। 16 मई को मुसरद में आई बरात में डीजे में नाचने को लेकर ढोढ़ई गांव के रहने वाले 22 वर्षीय रामू उर्फ रूदल पुत्र सोमई और मुसरद गांव के इरफान के बीच विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार को रामू उर्फ रूदल गांव निवासी दोस्त मनोज कुमार और अमन निषाद के साथ मुसरद चौराहे पर मोबीन मुर्गा वाले की दुकान पर मुर्गा खरीदने गए थे।
विज्ञापन
मोबीन की दुकान पर पहले से ही मुसरद गांव निवासी इरफान पुत्र अजीजुद्दीन पहले से खड़ा था। आरोप है कि पूर्व में डीजे के विवाद को लेकर इरफान ने रामू उर्फ रूदल और अमन को अपशब्द कहा। विरोध करने पर मुर्गा की दुकान पर रखे चाकू से इरफान ने रामू उर्फ रूदल के गर्दन पर प्रहार कर दिया। चाकू के हमले में रूदल के गले पर आगे दाहिने तरफ गंभीर चोटे आई। बेहोश होकर वह नीचे गिर पड़ा। घटना देखकर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
भीड़ ने की पिटाई
नाराज भीड़ ने पकड़ कर आरोपी इरफान की पिटाई कर दी। साथी मनोज और अमन ने बाइक से घायल रूदल को लेकर जिला अस्पताल गए,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इधर घायल इरफान को लेकर परिजन खलीलाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए,जहां से उसे भी डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
ढोढई गांव निवासी रूदल के साथी मनोज कुमार पुत्र राम ललित ने दुधारा थाने में तहरीर देकर देर रात आरोपी इरफान के खिलाफ चाकू से हमला करके घायल करने, मारने-पीटने, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कराया। शुक्रवार की भोर में मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान चाकू के हमले में घायल रामू उर्फ रूदल की मौत हो गई।
बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीओ दीपांशी राठौर, एसओ अनिल दूबे पीड़ित के घर पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई।