{"_id":"61913e7ea35934263161a954","slug":"youth-died-in-gurugram-khalilabad-news-gkp416331655","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिहरपुर के युवक की गुरुग्राम में मार्ग दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिहरपुर के युवक की गुरुग्राम में मार्ग दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
मृतक अरविंद पांडेय की फाइल फोटो ।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिहरपुर के युवक की गुरुग्राम में मार्ग दुर्घटना में मौत
तीन माह पूर्व छोटे भाई की भी हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर/धनघटा। महुली क्षेत्र की नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर एक सवापार निवासी युवक की रविवार की सुबह हरियाणा के गुरुग्राम में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी 31 वर्षीय अरविंद पांडेय पुत्र दीनानाथ पांडेय हरियाणा में एक कंपनी में होम डिलीवरी का काम करते थे। रोज की तरह रविवार की सुबह नौ बजे के करीब वह होम डिलीवरी करने जा रहे थे। जैसे ही वह गुड़गांव के सीआर रोड सेक्टर 71 पर पहुंचे कि पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सामने जा रहे ट्रेलर में टकरा गए गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना जैसे ही उनके गांव नगर पंचायत हरिहरपुर के सवापार में पहुंची तो चारों तरफ मातम छा गया। तीन माह पूर्व गुरुग्राम में ही मृतक के छोटे भाई 28 वर्षीय उपेंद्र पांडेय की भी मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। अरविंद की मां आरती देवी एवं पत्नी रंजना पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है। अरविंद के पिता दीनानाथ पांडेय के तीन माह के भीतर दो-दो जवान बेटों की मौत देखकर आंखों से आंसू ही सूख गए हैं। अरविंद की 11 वर्षीय बेटी दिशा, 10 वर्षीय बेटी दीक्षा, छह वर्षीय बेटी सारिका का जहां रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं, चार वर्षीय मासूम बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया।