फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   youth died in accident

गोनहा घाट पुल के पास हादसे में युवक की मौत

Sat, 07 May 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
youth died in accident
गोनहा घाट पुल के पास हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

बखिरा/संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के गोनहा घाट पुल के पास शुक्रवार रात किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कारपेंटर (बढ़ई) की मौत हो गई। रात भर शव वहीं पड़ा रहा। शनिवार को पुलिस ने शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्ट हाउस आए परिजन घटना से गमगीन थे।

हावपुर भडारी निवासी सूर्यलाल यादव ने बताया कि उनका 30 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र यादव शुक्रवार की देर शाम सेमरियावां क्षेत्र में अपने एक दोस्त की बरात में शामिल होने गया था। रात में बाइक से घर वापस आ रहा था। गोनहा घाट पुल के पास किसी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। रात भर उसका शव वहीं पड़ा रहा। पीड़ित पिता ने बताया कि धर्मेंद्र यादव मुंबई में कारपेंटर का काम करता था। दो भाइयों में धर्मेंद्र बड़ा था। सूर्यलाल यादव गांव के चौराहे पर चाय की दुकान चलाते हैं। सूर्यलाल यादव ने बताया कि तीन साल पहले ही धर्मेंद्र की शादी हुई है। धर्मेंद्र की मौत से पत्नी शिल्पा का रो-रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम हाउस पर आए दिनेश, चौथी पाठक आदि ने बताया कि धर्मेंद्र काफी मिलनसार स्वभाव के थे। घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मुंबई में कारपेंटर का काम करते थे। घटना से परिजनों का गहरा आघात पहुंचा है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र हेलमेट नहीं पहने थे। पीड़ित सूर्यलाल यादव की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed