फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   youth died by current

करंट की चपेट से युवक की मौत

Mon, 08 Nov 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
youth died by current
मृतक धर्मेन्द्र शर्मा के घर पर लगी भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
करंट की चपेट से युवक की मौत
विज्ञापन

गांव में लटक रहे जर्जर तार और पोल बदलने की ग्रामीण कर चुके हैं मांग
एक साल पहले हुई थी शादी, घटना से परिजन गमगीन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कर्री गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर यूथ आईकॉन एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया पीड़ित के घर पहुंचकर और सांत्वना दी ग्रामीणों ने विद्युत निगम के जिम्मेदारों पर भड़ास निकाली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तार लटक रहे हैं और निगम के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

यूथ आईकॉन प्रदीप सिंह सिसौदिया ने बताया कि कर्री गांव निवासी 28 वर्षीय धर्मेंद्र शर्मा पुत्र राम सागर सोमवार को प्लग में तार लगा रहे थे और उसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। परिजन ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र की एक साल पहले ही शादी हुई थी। घटना से पीड़ित परिजन गमगीन थे। प्रदीप सिंह सिसोदिया ने बताया कि करीब एक महीने पूर्व वे एक्सईएन विद्युत को पत्रक सौंपे थे। इसके माध्यम से बताए थे कि कर्री गांव में बिजली के तार लटक रहे हैं और जर्जर हो गए हैं। पोल भी काफी पुराने हैं और ठीक दशा में नहीं हैं। बावजूूद इसके विद्युत निगम के जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है। एक्सईएन विद्युत आरके सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed