{"_id":"6a42cc5011e111813106635e","slug":"youth-and-his-sisters-father-protesting-rudeness-from-sister-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152987-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बहन से अभद्रता का विरोध करने पर युवक और उसकी बहन की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बहन से अभद्रता का विरोध करने पर युवक और उसकी बहन की पिटाई
Tue, 30 Jun 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बडहरा गांव में बहन से अभद्रता का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने युवक और उसकी बहन के साथ मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरु कर दी है।
बडहरा गांव निवासी मुस्तकीम पुत्र फिरोज ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि 27 जून को दोपहर करीब एक बजे उसकी बहन गुड़िया से गांव के मिनकू, मुकेश और आकाश अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि इसके बाद तीनों ने मुस्तकीम और उसकी बहन गुड़िया को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।