{"_id":"60aa8e958ebc3e334f28735b","slug":"youngster-died-in-accident-khalilabad-news-gkp3955643141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर की चपेट से बाइक सवार किशोर की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर की चपेट से बाइक सवार किशोर की मौत, युवक घायल
विज्ञापन

- ट्रेलर ने दो बाइक सवारों को लिया चपेट में, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग पर स्थित उसरा शहीद चौराहे के पास रविवार को ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार किशोर की जहां मौत हो गई, वहीं दूसरा बाइक सवार युवक सड़क किनारे नाले में गिर कर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करही गांव निवासी 17 वर्षीय तौहीद अहमद पुत्र तौफीक अहमद बिना घर वालों को बताए बाइक लेकर रविवार की सुबह सेमरियावां जा रहे थे। वह अभी उसरा शहीद चौराहे के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उसी दौरान मेंहदावल की तरफ से बस्ती जा रहे मेंहदावल क्षेत्र के नटवा गांव निवासी 25 वर्षीय बृजेश यादव पुत्र रामनाथ को भी कुछ दूर आगे ट्रेलर ने धक्का मार दिया। जिससे वह सड़क के किनारे में नाले में बाइक लेकर चले गए। हादसे में बृजेश घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर भाग गया। सूचना के बाद मौके पर आस-पास के लोगों के साथ चौकी इंचार्ज बाघनगर पहुंच गए। लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को पास के निजी अस्पताल भेजवाया। चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के भाई तौसीफ अहमद की तहरीर पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक पांच बहन- भाइयों में तीसरे नंबर का था। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। क्षेत्रीय लोगों ने लोहरौली, नंदौर, सेमरियावां ,बाघनगर , उसराशहीद में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग की।