{"_id":"62090c020dc6e51f6117547c","slug":"young-man-was-dancing-with-snake-around-his-neck-died-of-snakebite","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: सांप को गले में डालकर नाच रहा था युवक, फिर जो हुआ उससे मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: सांप को गले में डालकर नाच रहा था युवक, फिर जो हुआ उससे मची अफरा-तफरी
Sun, 13 Feb 2022 07:17 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, धनघटा(संतकबीरनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, धनघटा(संतकबीरनगर)
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 13 Feb 2022 07:17 PM IST
सार
क्षेत्र के पानाराम निवासी 20 वर्षीय संजय कुमार यादव पुत्र विश्वनाथ यादव को सांप पकड़कर अपने पास रखने का शौक था। शनिवार देर शाम को वह देवापार में दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महुली क्षेत्र के पानाराम के रहने वाले एक युवक की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के जन्मदिन के कार्यक्रम में शनिवार देर शाम देवापार गांव गया था। जहां सर्प को गले में डालकर डीजे पर नाच रहा था। इसी दौरान युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे परिजन सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले गए थे। युवक की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि संजय यादव गले में सांप को डालकर डीजे की धुन पर नाच रहा था। उसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कार्यक्रम में मौजूद लोग उसे आनन-फानन सीएचसी नाथनगर ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल से भी हालत में सुधार होता नहीं देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में संजय की मौत हो गई। परिजनों ने सर्प दंश से मौत होने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन