फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   young man made his girlfriend a bride a day before wedding In Santkbir Nagar

UP: घर वाले कर रहे थे बैंडबाजा-बरात की तैयारी, अचानक होने वाले दूल्हे को लेकर आई ऐसी खबर, पैरों तले खिसकी जमीन

Sun, 21 May 2023 01:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीर नगर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 May 2023 01:37 PM IST
सार

संतकबीर नगर जिले के तामेश्वरनाथ चौकी इलाके में एक युवक की शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। रविवार यानि आज युवक की बरात जानी थी। लेकिन युवक ने एक दिन पहले अपने ही गांव की प्रेमिका के मांग में सिंदूर भर दिया। युवक ने प्रेमिका को दुल्हन बना लिया। पुलिस ने हस्तक्षेप से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
young man made his girlfriend a bride a day before wedding In Santkbir Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक युवक की रविवार को बरात जानी थी। घर में कई दिनों से मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था। नाते-रिश्तेदारों का आना जारी था। शनिवार को घर वाले बरात की तैयारियों को एक बार फिर से परखने में लगे हुए थे। हिसाब लगा रहे थे कि बरात में कितने लोग जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्हें ले जाने की व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। खासतौर पर बुजुर्ग रिश्तेदारों को कोई दिक्कत न हो। इसी बीच, सूचना मिली कि बेटे ने गांव की ही प्रेमिका की मांग भर दी है। सुनते ही परिजन अवाक रह गए। किसी के समझ में नहीं आ रहा था कि अब आगे क्या। काफी सोच-विचार के बाद वे कोतवाली पहुंचे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 
विज्ञापन


अब परिजन युवक के छोटे भाई की बरात ले जाने पर विचार कर रहे हैं। मामला कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वरनाथ चौकी अंतर्गत एक गांव का है। गांव के 22 वर्षीय युवक का 21 वर्षीय सजातीय युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों घर वालों से छिपकर मिलते रहते थे। इन सबके बीच, युवक के घर वालों ने उसकी शादी धनघटा क्षेत्र में तय कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को बरात जानी थी। युवक ने अपने पिता से अपने प्रेम संबंध और प्रेमिका से ही शादी करने की बात बताई, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने समाज में बेइज्जती का हवाला देकर युवक को चुप करा दिया। युवक ने उनके सामने तो चुप्पी साध ली, लेकिन मन ही मन कुछ निर्णय कर लिया। शनिवार को जब घर के लोग अगले दिन बरात ले जाने की तैयारी में जुटे थे, युवक प्रेमिका के घर पहुंचा और उसकी मांग भर दी।

इस बात की जानकारी होते ही दोनों परिवारों में खलबली मच गई। युवक के परिजन कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को पूरी बात बताई और बेटे की शादी तय जगह कराने में मदद की गुहार लगाई। मसले पर चर्चा चल ही रही थी कि प्रेमिका भी पुलिस के पास आ धमकी। उसने प्रार्थना पत्र देकर युवक से प्रेम संबंध और शादी की जानकारी दी और अपने घर वालों से जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। 
 

प्रेमिका का कहना है कि युवक और उसके बीच शारीरिक संबंध हैं। कोतवाली में दोनों परिवारों के लोगों के साथ ही गांव के कई गणमान्य लोग भी पहुंचे थे। सबने विचार-विमर्श के बाद तय किया कि युवक की जगह उसके छोटे भाई की बरात ले जाई जाए। अब युवक के घर वाले लड़की पक्ष से बात कर आगे की तैयारी में जुटे हैं।

 

प्रेमी और प्रेमिका बालिग हैं। दोनों शादी कर साथ रहना चाहते हैं तो पुलिस कैसे रोक सकती है। कानून व्यवस्था के मद्देनजर दोनों पक्षों को विवाद न करने की हिदायत दी गई है।-सर्वेश राय, कोतवाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed