{"_id":"929cb426fe26864a785287c61ce7840d","slug":"young-man-killed-in-crash-bike-rider-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुडिला कला निवासी 18 वर्षीय अफसर अहमद पुत्र सुहेद अहमद रविवार को बाइक से अपने गांव के दो अन्य युवकों के साथ सांथा की तरफ जा रहा था। सांडा पुलिया के पास एक पिकअप ने ओवर टेक करने के प्रयास में बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चला रहा अफसर अहमद गंभीर रुप से घायल हो गया।
जबकि पीछे बैठे दोनों युवक बाल- बाल बच गए। घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी सांथा भेजवाया,जहां ठीक प्रकार से उपचार नही होने की स्थिति में उसे मेंहदावल सीएचसी ले जा रहे थे। रास्ते में ही घायल युवक की मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए और शव को घर उठा ले गए।
गांव वालों ने बताया कि परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से मां फातमा खातून, भाई शहरयार अहमद, छोटा ताहिर अहमद गमगीन थे। वहीं दादा तबारक हुसेन की आंखे नम थी। लोगों ने बताया कि अफसर अहमद मुंबई में पेंटिंग का काम करता था।
विज्ञापन
अभी एक माह पहले ही घर आया था और हादसे में हुई मौत ने परिजनों को झकझोर दिया। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के मनियरा ढाबा के पास एक बोलेरों की टक्कर से एक बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायल दंपति डड़वा गांव के निवासी बताए गए। घायलो को लोग निकट के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाएं।